सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सूर्यग्रहण में आज रात 10.18 बजे से सूतक लगेगा, कल दोपहर 02.02 बजे के बाद मंदिर खुलेंगे

सूर्यग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है, ग्रहण का पड़ता है राशियों पर असर

Bharat
  • Jun 20 2020 7:22PM

 

भारत, मध्यप्रदेश

भोपाल. रविवार (21 जून) को सूर्यग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। यह सुबह 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इससे 12 घंटे पहले यानी आज रात 10.18 बजे से सूतक लग जाएगा। इससे मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे, जो मोक्ष होने के बाद ही खोले जाएंगे। गुफा मंदिर के पंडित लेखराज शर्मा ने बताया कि मंदिर में पूजन रात 9 बजे तक संपन्न करा दी जाएगी। इसके बाद भगवान के शयन में जाते ही मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।
रविवार सुबह 10 बजकर 18 मिनट से लेकर 3 घंटे 44 मिनट सूर्यग्रहण रहेगा। दोपहर 02.02 बजे मोक्ष होने पर मंदिरों के पट खोले जाएंगे। भगवान को तीर्थ जल से स्नान कराने के बाद पूजा अर्चना कर उन्हें भोग लगाया जाएगा। जिन लोगों को अपनी राशि का पता नहीं है, वह लोग स्नान कर लाल वस्त्र पहनें और सूर्य मंत्र का जाप करें। 
ग्रहण समय में जाप, हवन, आदि करने से हजार गुणा फल प्राप्त होता है। इसके बाद तीर्थ, स्नान, दान, आवश्यक रूप से करना चाहिए। खाने-पीने की वस्तुओं में कुशा या तुलसी पत्र डाल दें। मूर्तियों को स्पर्श ना करें। इस समय किए गए मंत्र, जाप, पाठ अत्यधिक लाभदायक होते हैं। मिथुन, कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वाले भी ग्रहण ना देखें। इस दिन रवि योग भी बनेगा। ये ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण होगा। इस ग्रहण से तीन ग्रह प्रभावित हो रहे हैं। राहु ग्रहण लग रहा है, बुध सूर्य के साथ बैठा हुआ है और मंगल सूर्य को देख रहा है।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार