सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

जबलपुर में नहीं थम रहा नकली फैक्टरियों का सिलसिला,अब नकली दनलॉप गद्दे बनाने वाली फैक्टरी का हुआ भंडाफोड़,

6.24 लाख की लागत से लगवाई नकली मशीन,नकली रैपर लगा 500 वाला गद्दा बेचते थे 3000 रुपए में।

जीतेन्द्र चिमनानी
  • Feb 4 2021 12:39PM
जबलपुर। टीआई माढ़ोताल रीना पांडे ने बताया कि पुलिस को बुधवार को पाटन रोड पर आकांक्षा मार्केट में एक दुकान कम गोदाम में डनलप नाम से नकली गद्दे बनाने की सूचना मिली थी।सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां लोडिंग वाहन MP20 LB-0502 में 108 गद्दे लोड मिले। इसे मार्केट में बिकने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दुकान व कारखाना काे सील कर दिया है। सीएसपी गढ़ा तुषार सिंह के मुताबिक दुकान मालिक शिवनगर निवासी कपूरचंद जैन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं लोडिंग ऑटो के ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है। कारखाने में 12 मजदूर काम करते हुए मिले। सभी से पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कपूरचंद जैन पिछले तीन साल से नामी कंपनी के नाम पर नकली गद्दे बना रहा था। 300 से 500 रुपए वह मजदूरों को देता था और रोज 20 से 25 गद्दे बनाता था। एक गद्दा बनाने में उसका खर्च 500 रुपए पड़ता था। वहीं इस पर 3000 हजार रुपए की कीमत दर्शाता था। कारखने में कुल 245 तैयार गद्दे मिले। सभी पर डनलप कंपनी का स्टीकर लगा था। स्टीकर वह दिल्ली से लाता था। मौके से बड़ी मात्रा में स्टीकर और गद्दे बनाने की सामग्री जब्त हुई है। वहीं गद्दे बनाने वाली 6.24 लाख की मशीन भी जब्त की है।
 
पुलिस ने दर्ज़ किया धोखाधड़ी का मामला
माढ़ोताल पुलिस ने फैक्ट्री मालिक कपूरचंद जैन के खिलाफ पुलिस ने धारा 420 ,482, 483 भादवि, कॉपीराईट एक्ट, व्यापार चिन्ह अधि. के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी आसपास के कुछ जिलों में भी सप्लाई करता था। उसके बारे में भी पुलिस और पता लगाने में जुटी है। अधिकतर माल वह फेरी लगाकर सस्ते में बेचता था। उसकी फैक्ट्री में दूसरे प्रोडक्ट भी बनते थे। टीआई ने डनलप कंपनी को जानकारी देकर बुलाया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार