सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अकोल्ही पंचायत के जैतपुरा गाँव के माँ कामाख्या धाम में कई सालों से बंद पड़ा हैंड पंप। प्रखंड विकास पदाधिकारी नुऑव ने पीएचईडी विभाग को दिया, मरम्मतीकरण का निर्देश।

अकोल्ही पंचायत के जैतपुरा गाँव के माँ कामाख्या धाम में कई सालों से बंद पड़ा हैंड पंप। प्रखंड विकास पदाधिकारी नुऑव ने पीएचईडी विभाग को दिया, मरम्मतीकरण का निर्देश।

पंकज राय
  • May 5 2022 11:58AM
नुआंव प्रखंड के अकोल्ही पंचायत के जैतपुरा गाँव में माँ कामाख्या का धाम है। माता की महिमा अपरंपार है। ऐसी प्राचीन मान्यता है कि इस मंदिर में जो कोई भी अपनी मनोकामना लेकर आता है। माता उसे जरूर पूरा कर देती हैं। ऐसे में सैकड़ों श्रद्धालु माता के मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। अकोल्ही पंचायत के तत्कालीन मुखिया अशर्फी देवी ने मंदिर प्रांगण में एक हैंडपंप 2011 में लगवाया था। लेकिन उनके कार्यकाल बीत जाने के बाद वह हैंडपंप बंद हो गया। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण आज तक वह हैंडपंप बंद ही पड़ा है। इस बीच जब मुख्यमंत्री के अति महत्वाकांक्षी योजना " हर घर नल का जल " आया, तो मंदिर प्रांगण में भी एक नल का कनेक्शन दिया गया। जो अभी भी पानी की सप्लाई देता है। लेकिन हर घर नल के जल की सप्लाई सुबह और शाम को ही आती है। ऐसे में इस तपती दोपहरी में अगर कोई श्रद्धालु माँ के दर्शन करने जाता है। तो हाथ पैर धोने या जलाभिषेक करने या स्वयं जल पीने के लिए अन्य कोई साधन उपलब्ध नहीं पाता है। इस विषय में जब सुदर्शन की टीम ने नुआंव प्रखंड के प्रखंड प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रमण सिन्हा से पूछा तो उन्होंने कहा कि हमारे संज्ञान में मामला नहीं था। अब मामला संज्ञान में आ चुका है। तो मैं तुरंत पीएचईडी (Public Health Engineering Department) के जेई से बात करता हूँ और उस बंद पड़े हैंडपंप को यथाशीघ्र चालू करवाने का निर्देश देता हूँ। वैसे तो सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उस मंदिर प्रांगण में आते हैं। बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान भी पंचायत के विभिन्न विभिन्न पदों के उम्मीदवार अपनी अपनी मनोकामना लेकर आते जाते माता के प्रांगण में मत्था जरूर टेकते थे। लेकिन शायद उनका ध्यान अपने चुनाव पर था ? इस बात पर किसी का ध्यान नहीं गया कि इस दैवीय प्रांगण में बंद पड़े हैंडपंप को भी चलाया जाना चाहिए ? अब चुंकि मामला प्रखंड विकास पदाधिकारी के संज्ञान में आ गया है। तो श्रद्धालुओं को यह उम्मीद बढ़ी है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार