सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ में बनेगा शहर का पहला 'महिला मॉल', जानें क्या होगा खास...

महापौर संयुक्ता भाटिया की पहल से आठ माह बाद यह प्रस्ताव दोबारा प्रक्रिया में आया है। आपको बताते चलें कि इस मॉल को बनाने में तकरीबन 17 करोड़ रूपए की लागत आएगी।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Nov 23 2021 11:44PM

इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ

 
उत्तर प्रदेश की राजधानी में मेयर संयुक्त भाटिया महिलाओं से संबंधित किसी न किसी सराहनीय पहल का आगाज करती रहती हैं। उनकी महिलाओं के लिए शुरु की गई पहल एक बार फिर रंग ला रही है। राजधानी लखनऊ को अपने आप में एक अनोखा मॉल मिलने जा रहा है जहां सिर्फ महिला ही आपको नजर आएंगी। पुरुषों की एंट्री पर यहां पाबंदी होगी और कर्मचारी भी आपको महिला ही मिलेंगी।
 
बता दें महापौर संयुक्ता भाटिया की पहल से आठ माह बाद यह प्रस्ताव दोबारा प्रक्रिया में आया है। आपको बताते चलें कि इस मॉल को बनाने में तकरीबन 17 करोड़ रूपए की लागत आएगी। 17 करोड़ का बजट जैसे आवंटित होगा इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।इस मॉल में सारे सामान महिलाओं की जरुरत के होंगे। दुकानों पर बेंचने वाली भी महिलाएं ही होंगी।

चारबाग में बनेगा मॉल-
 
राजधानी लखनऊ में बनने वाले शहर के पहले महिला मॉल को लेकर कागजी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। मॉल के लिए नगर निगम ने चारबाग में लगभग पांच हजार स्क्वॉयर फीट की जमीन आवंटित कर दी है। जिसमें कुल 125 दुकानें पहले चरण में बनाई जाएंगी। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ेगी वैसे इसका विस्तार आगे होता रहेगा। साथ ही बेसमेंट में पार्किंग बनाई जाएगी जो नगर निगम की आय बढ़ाने का काम करेगी।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार