सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi: श्रीशनिधाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया शनि अमावस्या का पर्व...मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

संतरी फूलों और हरे पत्तों के माध्यम से तिरंगे के रूप में पूरे परिसर को सजाया गया था। शुक्रवार मध्य रात्रि को दाती महाराज के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रीशनिदेव की महाआरती की गई।

Geeta
  • Aug 29 2022 5:39PM

नई दिल्ली के असोला फतेहपुर बेरी स्थित श्रीशनिधाम में शनि अमावस्या का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दीप और धूप से शनिदेव की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शनि अमावस्या महोत्सव के लिए शनिधाम मंदिर परिसर को रोशनी से जगमग किया गया था। मंदिर को तिरंगे के थीम पर सजाया गया था। संतरी फूलों और हरे पत्तों के माध्यम से तिरंगे के रूप में पूरे परिसर को सजाया गया था। शुक्रवार मध्य रात्रि को दाती महाराज के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रीशनिदेव की महाआरती की गई।

इस दौरान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में भक्तों ने तैलाभिषेक कर अपनी मनोकामना मांगी। दाती महाराज ने लोगों को शनि शत्रु नहीं, मित्र का संदेश दिया। उन्होंने कहा है कि जो व्यक्ति मां-बाप की सेवा और देश को प्रेम करता है, उस पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार