सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

हॉस्पिटल से फरार हुआ अपराधी मिला

पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट करवाया था। जहां से वह फरार हो गया था। मंगलवार की सुबह पुलिस को बदमाश अस्पताल में नहीं मिला था। जिसके बाद नोएडा पुलिस में हड़कंप मच गया।

Anchal Yadav
  • Feb 16 2021 6:44PM
बीती रात को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली मारकर घायल किया था। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट करवाया था। जहां से वह फरार हो गया था। मंगलवार की सुबह पुलिस को बदमाश अस्पताल में नहीं मिला था। जिसके बाद नोएडा पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस को शक था कि बदमाश कहीं अस्पताल में ही छुपा हुआ है। पुलिस सुबह से ही अस्पताल में सर्च ऑपरेशन कर रही थी। पुलिस ने काफी मेहनत के बाद बदमाश को अस्पताल से ही पकड़ लिया है। बदमाश अस्पताल में ही छुपा हुआ था। ग्रेटर नोएडा गुलिस्तानपुर में एक 4 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाले बदमाश से पुलिस की बीती रात को मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश को गोली मारकर घायल किया था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। सुबह सूचना मिली थी कि बदमाश अपने वार्ड रूम में नही है। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल में बदमाश ढूंढना शुरू कर दिया। पुलिस ने अस्पताल के मेन गेट पर लगे सीसीटीवी को भी चेक किया था। लेकिन बदमाश की कोई फोटो नहीं दिखाई दी। इस मामले के बाद पूरे गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने अस्पताल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। काफी घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल से ही दबोच लिया है। बदमाश अस्पताल में ही वाशिंग मशीन के पीछे छुपा हुआ बैठा था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार