सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

The Rise of the BJP: भाजपा के उदय पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने लिखी किताब.. दिया ये नाम

सूत्राें के अनुसार यह किताब पाठकों को वैचारिक और संगठनात्मक जुड़ाव से परिचित कराती है, जिसने न केवल भारतीय जनता पार्टी को एक साथ रखा है, बल्कि इसे आगे भी बढ़ाया है।

Geeta
  • Dec 1 2021 1:43PM

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जनसंघ के दिनों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उदय पर प्रकाश डालती और उसके इतिहास में अहम मानी जाने वाली घटनाओं को दर्ज करती एक किताब लिखी है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र यादव, अर्थशास्त्री इला पटनायक के साथ इस किताब के सह-लेखक हैं। कहा जा रहा है कि इस किताब में पार्टी से जुड़ी उन साब बाताें का जिक्र किया गया है जिसने पार्टी काे एक रखने में मदद की है.

बताया जा रहा है कि इस किताब में जनसंघ के उत्तराधिकारी के रूप में भाजपा ने भारतीय लोकाचार, मूल्यों और संस्कृति में निहित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार को कैसे अपनाया और यह राष्ट्रवाद कैसे इसके शासन और नीति निर्माण में परिलक्षित होता है, इस बारे में पुस्तक में विस्तार से चर्चा की गयी है।

सूत्राें के अनुसार यह किताब पाठकों को वैचारिक और संगठनात्मक जुड़ाव से परिचित कराती है, जिसने न केवल भारतीय जनता पार्टी को एक साथ रखा है, बल्कि इसे आगे भी बढ़ाया है। बता दें कि भाजपा का गठन 1980 में हुआ था, लेकिन इसकी यात्रा 1950 में जनसंघ के साथ शुरू हुई।

उन्होंने कहा कि ''द राइज ऑफ द बीजेपी'' नामक किताब के जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। यह ई-कॉमर्स मंचों पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। केंद्रीय मंत्री से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ''बहुत से लोग भाजपा को 1980 से ही जानते हैं। कई अन्य 2014 से। भूपेंद्र यादव ने यह पुस्तक पाठकों को भाजपा की 1950 से 2019 तक की अनूठी यात्रा - जनसंघ से पार्टी के वर्तमान स्वरूप में प्रस्तुत करने के लिए लिखी है।'' 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार