सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

ठाकुर जी ने किया नगर भ्रमण - गाजे बाजे के साथ भगवान को कराया जलविहार, हर्षोल्लास के साथ निकाली सवारी

टोडाभीम उपखंड मुख्यालय पर स्थित केशवराय जी मंदिर में आज जलझूलनी एकादशी बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जलझूलनी एकादशी पर कस्बे में होकर भगवान की सवारी निकली। गाजे बाजे के साथ सवारी पूरे कस्बे में होकर जलविहार के लिए पहुंची और भगवान को जलविहार करवाया गया।

आशीष व्यास
  • Sep 8 2022 11:44AM
टोडाभीम उपखंड मुख्यालय पर स्थित केशवराय जी मंदिर में आज जलझूलनी एकादशी बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जलझूलनी एकादशी पर कस्बे में होकर भगवान की सवारी निकली। गाजे बाजे के साथ सवारी पूरे कस्बे में होकर जलविहार के लिए पहुंची और भगवान को जलविहार करवाया गया। लोगों ने किए भगवान के दर्शन वहीं कस्बे में होकर जब भगवान के डोले निकल रहे थे। तब लोगों ने भगवान के दर्शन किए और मंगल कामना कर भगवान से आशीर्वाद लिया। कई जगह भगवान के डोले कल भी निकल गए। वहीं टोडाभीम में आज निकाले जा रहे है। कस्बे में होकर निकलेगी भगवान की सवारी केशवराय जी मंदिर से शुरू हुई यात्रा सुबह 2 बजे केशवराय मंदिर से शरू हुई, जो कस्बे के मुख्य चौराहे पर होती हुई जलविहार के लिए पहुंची। जहां पर भगवान को जलाभिषेक करवाया गया और आरती भी की गई। जलझूलनी एकादशी को ढोला एकादशी कहते है जलझूलनी एकादशी को ढोला एकादशी भी कहते हैं। जिस पर भगवान की सवारी निकलती है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जलझूलनी एकादशी कहा जाता है। इसे परिवर्तन एकादशी वह ढोला ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। डोला ग्यारस पर भगवान के ढोल पालकी निकाली जाती है। मंदिरों से निकलने वाले ढोल नगर भ्रमण करते हुए क्षेत्र के तालाबों पर पहुंचकर वहां भगवान को स्नान करा कर उन्हें पुनः मंदिरों में लाई जाती है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार