सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पुलिस और आम लोग क्यों एकदूसरे को पीट रहे हैं? मामले में 200 लोगों को हिरासत में लिया गया, पुलिस अधिकारियों का हाथ तोड़ दिया गया...पढ़ें कवर्धा में तनाव की पूरी स्टोरी

पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले 200 लोगों को हिरासत में लिया है।

Yogesh Mishra
  • Mar 6 2023 12:39AM
 
 
 
 
गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धार्मिक झंडा अपमान के विरोध में शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन और पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले 200 लोगों को हिरासत में लिया है। इन उग्र प्रदर्शनकारियों ने जिले के SP डॉ. लाल उमेंद और एडिशन SP मनीषा रावटे का हाथ तोड़ दिया। घटना में 21 पुलिसकर्मी घायल हैं। वहीं प्रदर्शनकारी 17 लोगों को गम्भीर चोट आई है, जिनका जिला असपताल में इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने दो सौ लोगों को हिरासत में लिया था।

 

 

 

 
मामला क्या है?
पूरा मामला कवर्धा जिले के ग्राम हरमो का है। जहां 14-2-2023 को गोडवाना समाज के सतरंगी झंडा को देव स्थल से हटा दिया था। गोडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग झंडा के अपमान करने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने को लेकर कुछ दिन पहले ज्ञापन भी सौंपा था। पुलिस के द्वारा आरोपी पर किसी प्रकार का कार्रवाई नही करने से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग नाराज थे और ग्राम हरमो में शुक्रवार के दिन ग्राम राजा नवागांव में सभा आयोजित की गई और ग्राम हरमो में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का झंडा लगाने जा रहे थे। पुलिस के द्वारा रोका गया उसी बात पर प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने सामने हो गए। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे।
 
 
 
अब तक क्या हुआ?
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के द्वारा धार्मिक झंडा के अपमान के विरोध में शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन और पुलिस ऊपर जान लेवा हमला करने वाले 200 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष जे लिंगो समेत 60 लोगों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। 
 
 
 
सभी आरोपियों पर धारा 147,148,149,332,307 पंजीबद्ध किया गया है। वहीं 140 लोगों को नोटिस देकर छोड़ा गया। प्रदर्शनकारियों में महिला बुजुर्ग सहित नाबालिग बच्चे शामिल थे। आरोपियों के पास से लाठी, डंडे, 30 नग मोटर सायकिल, 60 नग मोबाइल फोन और 1 नग टाटा पिकअप वाहन जब्त किया है। सभी आरोपियों को गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष जे लिंगो के अवैध तरीके से कब्जा किए मकानों में छिपे हुए थे,जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है। प्रदर्शनकारियों में जिले के अलावा मुंगेली जिला, बिलासपुर जिले के सीपत, कोरबा जिला और मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले पहुँचे हुए थे।
 
 
 
शुरुआत कैसे हुई?
कबीरधाम जिले बोडला ब्लॉक,थाना भोरम देव अंतर्गत गौरी चौरा स्थल पर बूढ़ा देव की पूजा ग्राम के आदिवासी समाज द्वारा की जाती है। स्थानीय ग्रामीणों ने 14 फरवरी 2023 को हुए एक सामाजिक कार्यक्रम में अपने समाज प्रमुख तिवर्ता कोरबा से आए दुर्गे भगत के नेतृत्व में पूजा अर्चना कर अपना झंडा लगाया। इसके बाद गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन द्वारा दुर्गे भगत पर कार्यवाही की मांग को लेकर 15.02.23 और 20.02.23 को कलेक्टर कबीरधाम को ज्ञापन दिया गया। जिसके बाद तीन मार्च को 450 से 500 की संख्या में एकत्र होकर सभा का आयोजन किया गया ,बाद यहां से रैली निकालकर लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम हरमो को निकले, जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा राजानवागांव के बाहर हरमो मार्ग पर बैरिकेड लगाकर रोका गया, किंतु प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ झूमा झटकी करते हुए बेरिकेड को तोड़ते हुए गांव के लिए रवाना हुए। बाद ग्राम हरमो पहुंचकर सभी प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए,यहां से सभी विवादित स्थल के लिए रवाना हुए। 
 
 
 
 
विवादित स्थल के पूर्व पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका गया। किंतु प्रदर्शनकारियों द्वारा बेरीकेट को तोड़ते हुए पुलिस के ऊपर पथराव किया गया, जिस पर पुलिस बल द्वारा भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया गया। किंतु उग्र भीड़ पुलिस पर लाठी बरसाते हुए विवादित स्थल तक पहुंचने का प्रयास करने लगी जिसके पश्चात पुलिस बल द्वारा लाठीचार्ज करने पर भीड़ तितर-बितर हुई। पुलिस बल द्वारा आंसू गैस का भी प्रयोग किया गया। उक्त घटना में जिले पुलिस अधीक्षक डा .लाल उम्मेद ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर, डीएसपी कौशल किशोर वासनिक निरीक्षक भूषण एक्का, निरीक्षक चूड़ेंद्र सहित बहुत से पुलिसवालो को चोटें आई हैं। साथ ही प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई है।
 
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार