सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Tajinder Bagga Arrest Case: दिल्ली पुलिस को सौंपा जाएगा तजिंदर... हरियाणा सरकार का एलान

वहीं बीच में हरियाणा पुलिस भी आ गई है। शुक्रवार सुबह गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस मोहाली के पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह की अगुवाई में बग्गा को दिल्ली से मोहाली जा रही थी। लेकिन इससे पहले हरियाणा पुलिस ने दोपहर लगभग 12 बजे पंजाब पुलिस को नेशनल हाईवे-44 पर कुरुक्षेत्र के गांव खानुपर कोलियां के पास रोक लिया।

Geeta
  • May 6 2022 2:39PM

पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली और पंजाब पुलिस के बीच तनातनी बढ़ गई है। वहीं बीच में हरियाणा पुलिस भी आ गई है। शुक्रवार सुबह गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस मोहाली के पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह की अगुवाई में बग्गा को दिल्ली से मोहाली जा रही थी। लेकिन इससे पहले हरियाणा पुलिस ने दोपहर लगभग 12 बजे पंजाब पुलिस को नेशनल हाईवे-44 पर कुरुक्षेत्र के गांव खानुपर कोलियां के पास रोक लिया।

लगभग डेढ़ घंटे से पंजाब पुलिस से पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। ताजा जानकारी के अनुसार वहां अब दिल्ली पुलिस के चार अधिकारी पीपली पहुंच गए हैं.

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 365, 342, 392, 295/34 के तहत मामला दर्ज किया है। सीआईए-1 तजिंदर सिंह बग्गा और पंजाब पुलिस को पूछताछ के लिए सदर थाना पिपली में लेकर आई है।

कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल जिला के पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं। हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया है। दिल्ली पुलिस कुछ ही देर में पिपली सदर थाने पहुंचेगी। वहीं फिलहाल हरियाणा पुलिस पंजाब पुलिस से यह पूछताछ कर रही है कि बग्गा को किन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। थाना सदर में धीरे-धीरे भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचने लगे हैं।

वहीं इस पूरे मामले में अब पंजाब पुलिस पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने गैरकानूनी ढंग से उनके काम में अड़चन डाली है। दोपहर दो बजे कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई जा सकती है।

वहीं मोहाली के एसपी मनप्रीत सिंह का कहना है कि बग्गा के खिलाफ एक अप्रैल को आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। उसी के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी से पहले पूरे मामले की वीडियोग्राफी करवाई गई। कोई भी नियम ताक पर नहीं रखा गया है।

वहीं पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस हरियाणा के डीजीपी को चिट्ठी भेज रही है। एफआईआर की कॉपी के साथ चिट्ठी भेजी जा रही है। पंजाब पुलिस का कहना है कि ये अपहरण का केस नहीं है। हरियाणा पुलिस पंजाब पुलिस के काम को बेवजह रोक रही है।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब में हिंसा भड़काने के लिए तजिंदर बग्गा ने ट्वीट किया। इसका मतलब दिल्ली में भाजपा नेता पंजाब में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब पुलिस राज्य में शांति बनाए रखने के लिए काम कर रही है। जनता देख रही है कि दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ऐसे गुंडों को बचाने की कोशिश कर रही है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार