सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

यूपी की राजनीति में बड़ी हलचल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिया इस्तीफा

लगातार दोबार यूपी की सत्ता हासिल करने वाली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तमाम दिनों से चर्चा चल रही थी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कार्यकाल पूरा होने के बाद कई दिनों से मुद्दा बना हुआ था कि अब इस कुर्सी की जिम्मेदारी किसको मिलने जा रही है।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jul 27 2022 7:53PM

इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ

 
यूपी में राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वतंत्र देव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा भेजा है। स्वतंत्र देव सिंह का अध्यक्ष पद का कार्यकाल 16 जुलाई को खत्म हो चुका है। सूत्रों के अनुसार, यूपी बीजेपी को 29 जुलाई तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है।
 
 दरअसल, भाजपा ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करना शुरू कर दिया है। लगातार दोबार यूपी की सत्ता हासिल करने वाली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तमाम दिनों से चर्चा चल रही थी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कार्यकाल पूरा होने के बाद कई दिनों से मुद्दा बना हुआ था कि अब इस कुर्सी की जिम्मेदारी किसको मिलने जा रही है। 
 
उधर चित्रकूट में 29 से 31 जुलाई तक बीजेपी प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस बीच नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। चित्रकूट में तीन तक चलते वाले प्रशिक्षण वर्ग शिविर में पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ ही मंत्रियों को भी बुलाया गया है। मतलब साफ है सरकार और संगठन दोनों एक मंच पर रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि इस बीच नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी हो सकता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार