सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन...सीएम सहित अन्य ने जताया दुख

यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है उनका स्वास्थ्य कई दिनों से खराब चल रहा था। वे इलाज के लिए लखनऊ के चंदन अस्पताल में भर्ती थे। बीते दिनों उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया था।

shanti
  • Oct 19 2021 5:02PM

वर्तमान में बीएसपी के टिकट पर आजमगढ़ की दीदारगंज सीट से विधायक और यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है उनका स्वास्थ्य कई दिनों से खराब चल रहा था। वे इलाज के लिए लखनऊ के चंदन अस्पताल में भर्ती थे। बीते दिनों उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी, सपा मुखिया अखिलेश यादव, भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत अनेक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त करते हुए शोक सन्देश में कहा कि सुखदेव राजभर एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि थे। संसदीय नियमों और परंपराओं की उन्हें गहरी जानकारी थी। राजभर निर्धन और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए सुखदेव राजभर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

वही, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने लिखा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुखद है।  उनका निधन समाज व राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे. परिजनों को यह दुख सहने का संबल प्रदान करे। 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, ''अत्यंत दु:खद! यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अपूरणीय क्षति. शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना, दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान. 'सामाजिक न्याय' को समर्पित आप का राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा. विनम्र श्रद्धांजलि!''

अत्यंत दु:खद!

आपको बता दें इस साल अगस्त महीने में बीएसपी के कद्दावर नेता सुखदेव राजभर ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था। उन्होंने इस सिलसिले में एक पत्र लिखा था और अपने  बेटे कमलाकांत राजभर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सुपुर्द करने का ऐलान किया था। 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार