सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

डीएम ने बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा चाइना बाजार बैरल 16, घसियारी मंडी बैरल 15 और वजीरगंज बैरल 14 का किया औचक निरीक्षण

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jun 12 2021 11:33AM

इनपुट-अंशुमान दुबे, लखनऊ

 
बारिश के मौसम को देखते हुए आज जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। डीएम अचानक चाइना बाजार बैरल 16, घसियारी मंडी बैरल 15 और वजीरगंज बैरल 14 पहुचे और सभी व्यवस्थाओ का जायज़ा लिया। 
 
अपने औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले जलनिकासी हेतु सिंचाई विभाग व नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैरल सं0-16 चाइना बाजार (क्लार्क अवध के पीछे) पहुंचे और बाढ़ पम्पिंग स्थित पम्पों की सर्विसिंग की जानकारी ली। 
 
इसके बाद वह बैरल सं0-15 घसियारी मण्डी पम्पिंग स्टेशन पहुंचे। यहां भी स्थिति संतोष जनक पायी गयी। उपस्थित सिंचाई विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी सभी बैरलों की संयुक्त टेस्टिंग 02 दिन के अंदर पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये।
 
रिवर बैंक कालोनी के निकट वजीरगंज बैरल सं0-14 को लेकर उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देषित किया कि वजीरगंज व घसियारी स्थित बैरल के बाहर सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाये एवं वजीरगंज स्थित कूड़ाघर को ढका जाये, ताकि बाहर से किसी तरह की गंदगी न फैले एवं साथ ही बैरल पर पड़े निष्प्रयोज्य सामाग्रियों को तत्काल हटवाकर नीलामी द्वारा निस्तारण कराया जाये।
 
इस निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी, 
अधिषासी अभियंता एस0एफ0ए0जैदी, सत्यप्रिय अधिषासी अभियंता, सिंचाई विभाग व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार