सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बसपा का दामन छोड़ सपा में शामिल हुए विजय कुशवाहा का सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कुशीनगर जिले के खड्डा विधानसभा में बसपा का दामन छोड़ सपा में शामिल हुए विजय कुशवाहा के प्रथम खड्डा विधानसभा के आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है।

अनुराग तिवारी
  • Feb 25 2021 6:41PM
कुशीनगर जिले के खड्डा विधानसभा में बसपा से सपा में आए विधानसभा प्रत्याशी विजय कुशवाहा का सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने खड्डा विधानसभा के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान सपा में शामिल हुए विजय कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान की बीजेपी सरकार से जनता ऊब चुकी है साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 मे पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। हाल ही में बसपा से सपा का दामन थामने वाले विजय कुशवाहा ने कहा कि बसपा पार्टी को छोड़ने के पीछे कुछ वजह रही है जिसे बताया नहीं जा सकता है। सम्मान समारोह का कार्यक्रम खड्डा विधानसभा के ग्राम सभा शिवदत्त छपरा, भुजौली बाजार, मठिया, खड्डा नगर, ग्राम सभा सोहरौना, रामपुर गोनहा, बहोर छपरा, आदि गांव में किया गया। इस दौरान मुन्ना राजभर, पन्नालाल यदुवंशी, रामसेवक कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, मनोज, धीरज, बड़े, अनिल कुशवाहा, सलीम अंसारी, प्रमोद, राजू, देवेंद्र कुशवाहा, समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार