सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

खड्डा ब्लाक परिसर में किया गया किसान गोष्ठी का आयोजन

कुशीनगर जिले के खड्डा ब्लाक परिसर में दिन बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया किसान गोष्ठी के माध्यम से किसानों से खेती से संबंधित विभिन्न बातों पर विशेष चर्चा की गई।

अनुराग तिवारी
  • Feb 18 2021 9:33AM
आज हम लोग बीमार क्यों पड़ रहे हैं इसका सीधा असर हमारे खान-पान को जाता है यह खानपान मिट्टी के द्वारा उत्पन्न होता है हम सभी मिट्टियों में इतना रासायनिक खादों का उपयोग कर रहे हैं जिससे दूषित खाद्य पदार्थ हम लोगों को सेवन करना पड़ रहा है किसान भाई रसायनिक खादों का उपयोग छोड़कर जैविक खादों का उपयोग करें जिससे पशुओं के साथ-साथ मनुष्य भी सुरक्षित रह सके उक्त बातें गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष सुप्रिय मय मालवीय ने खड्डा ब्लाक परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी के दौरान कही।गोष्ठी के दौरान सहायक निदेशक गन्ना डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता ने गन्ना की वैज्ञानिक खेती के विषय में प्रकाश डालते हुए पशुपालन पशुओं की देखरेख व टीकाकरण विभिन्न फसलों पर लगने वाले कीट रोग व नियंत्रण पर विस्तृत जानकारी दी गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार मिश्र ने खेतों में पोषक तत्वों की कमी और उसके निराकरण के विषय में विस्तृत जानकारी दिया साथ ही कहा कि सह फसली खेती कर किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। गोष्टी को जय प्रकाश मणि त्रिपाठी रोशन लाल संतोष यादव विनोद कुमार गुप्ता अशोक कुमार पटेल शंभू कुमार उमेश प्रसाद एवं योगेंद्र यादव ने खेती के विषय में प्रकाश डाला इस मौके पर प्रगतिशील किसान अतुल तिवारी धर्मदेव यादव उमेश यादव मुंद्रिका कुशवाहा जयप्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ों किसान उपस्थित हुए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार