सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

09 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और जिलाधिकारी द्वारा जिला क्रीड़ा स्टेडियम में योगभ्यास का आयोजन किया गया।

09 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के क्रीड़ा स्टेडियम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत जनपद के तमाम बड़े अधिकारियों ने योग किया इस दौरानउपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सबसे बड़े प्रतीकों में से एक है । यह हमारे ऋषियों-मुनियों की परंपरा है। योग एक शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी सृष्टि भारत में हुई है। यह शरीर और मन के बीच सद्भाव को बढ़ावा देता है और व्यक्तियों को अच्छा और पूर्ण जीवन प्राप्त करने में मदद करता है।

अर्जुन पटेल
  • Jun 21 2023 3:11PM
महाराजगंज

उन्होंने कहा कि आज  लगभग 200 देश योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। कहा कि भारत के लिए कितने गौरव की बात है कि इसकी शुरुआत भारत से हुई थी और अब यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिर्फ भारत में ही नहीं पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा योग दिवस को घोषित किया गया था और आज  प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ के परिसर में योग दिवस मनाकर विश्व को मानवता का संदेश दे रहे हैं। 
              
इससे पूर्व मुख्य योग प्रशिक्षक श्री कृष्ण मुरारी सिंह के नेतृत्व में शुभम द्विवेदी, रानी चंद्रा व विपुल भारद्वाज द्वारा सभी लोगों को योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास का आरम्भ ईश्वर प्रार्थना से  किया गया।  इसके पश्चात ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धचंद्रासन, भद्रासन, बज्रासन सहित योग प्रोटोकॉल का अनुसार अन्य आसनों व प्राणायामों का अभ्यास कराया गया।।
             
 विधायक सदर श्री जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी  सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने भी लोगों को 09वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए नियमित योगाभ्यास की अपील की।
          
 इस अवसर पर भाजपा जिला संयोजक श्री संजय पांडेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एस.डी.एम दिनेश मिश्रा, अपर एस डी एम महेन्द्र कुमार कमांडेंट होमगार्ड विंध्याचल उपाध्याय, सहित जनपदस्तरीय अधिकारीगण, होमगार्ड व पुलिस के जवानों, एन सी सी कैडेट और बड़ी संख्या में आम लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार