सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

आउटर क्षेत्र के घरों को निशाना बनाता था ये 'पत्थर गैंग', फ़िल्मी स्टाईल में करते थे चोरी, अब पुलिस ने लिया गिरफ़्त में

मामले में पत्थर गैंग के दो सदस्यों को मध्यप्रदेश के धार से गिरफ्तार किया गया है।

योगेश मिश्रा, छत्तीसगढ़
  • Dec 19 2020 8:14PM

छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में पत्थर गैंग द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली खबरें आती ही रहीं हैं, इसी कड़ी में रायपुर के मुजगहन और विधानसभा के पिरदा में कई घटनाएं सामने आती रही हैं, इस क्षेत्र में हुई चोरी का अब खुलासा हो गया है। मामले में पत्थर गैंग के दो सदस्यों को मध्यप्रदेश के धार से गिरफ्तार किया गया है। गैंग के तीन सदस्य अब भी फरार हैं। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानों के थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।


टीम बनाकर किया गया गैंग का भंडाफोड़ 
साइबर सेल के 10 सदस्यों की टीम मध्यप्रदेश के जिला धार के लिए रवाना की गई। टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी मूलतः टाण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम बगौली एवं गुराडि़या के निवासी हैं, जो पहाड़ों में घर बनाकर निवास करते हैं। आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर स्थानीय पुलिस की मदद लेकर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। इसके बावजूद भी और आरोपियों के निवास क्षेत्र में टीम के पहुंचने के बाद उनके द्वारा पत्थरबाजी की गई। जिसमें पुलिस घायल भी हुई। आरोपियों के परिवार की महिलाओं द्वारा पुलिस टीम से गाली गलौच भी किया गया। उसके बावजूद भी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपी पहाड़ के रास्ते भागने में सफल हो गए।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी मुख्य रूप से आउटर क्षेत्र के मकानों को निशाना बनाते थे. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इसी तरह गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं. आरोपियों के पास से साढ़े तीन लाख के सोने चांदी के जेवरात और नगदी बरामद किया गया है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार