सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

5000 दीप प्रज्ज्वलित कर किया नव वर्ष का शुभारम्भ

नव संवत्सर व भारतीय नव वर्ष 2081 की पूर्व संध्या पर नव वर्ष चेतना समिति के तत्वाधान में अयोध्या के दर्शन नगर में सूर्य कुंड पर 5000 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया।

Dr Anuj Pandey
  • Apr 9 2024 1:28PM
अयोध्या। नव संवत्सर व भारतीय नव वर्ष 2081 की पूर्व संध्या पर नव वर्ष चेतना समिति के तत्वाधान में अयोध्या के दर्शन नगर में सूर्य कुंड पर 5000 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक प्रचारक कौशल किशोर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जन्मेजय तिवारी ने की और संचालन अवनीश ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत नववर्ष चेतना समिति के संरक्षक तीन कलश तिवारी मंदिर के महंत व अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर भारतीय नव वर्ष प्रकृति प्रदत्त है और जितने भी नववर्ष हैं उनको बताना पड़ता है लेकिन जैसे ही बसंत ऋतु आती है वृक्ष प्रकृति यह बता देती है की नया साल प्रारंभ होने वाला है। इसलिए चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा से भारतीय नव वर्ष का प्रारंभ होता है और इसी दिन से भारतीय कैलेंडर पंचांग का प्रारंभ होता है।
  वर्तमान समय में हमारे युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और सभ्यता को भूल गई थी जिसका पुनरुत्थान 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब से प्रारंभ हुआ और आज प्रत्येक युवा सनातन संस्कृति की तरफ लौट रहा है यह बड़े ही हर्ष की बात है। उन्होंने सभी से आवाहन किया कि सुबह सूर्य की पहली किरण जैसे ही पृथ्वी पर पड़ेगी सूर्य उदय के समय मां सरयू में सूर्य भगवान को वर्ग दिया जाएगा और अपने सनातन संस्कृति के अनुरूप हम भारतीय नव वर्ष का आगाज करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, सर्वज्ञ भूषण सिंह, पार्षद बृजेंद्र सिंह, विनय जायसवाल, संतोष सिंह, मनीष सिंह, रवि तिवारी, दीपक शुक्ला सुनील अवस्थी, रमेश गुप्ता राणा श्रीनिवास शास्त्री, बृजमोहन तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, परमेंद्र सिंह सहित हजारों लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार