सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

गोरखपुर से दिल्ली और भी आसान.. सुबह शाम भरिये उड़ान..

स्पाइस जेट ने शुरू करी दूसरी फ्लाइट, शाम 4:25 पर गोरखपुर से दिल्ली के लिए भरेगी उड़ान..

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश, ट्विटर- @rajatkmishra1
  • Jul 22 2020 9:54AM

गोरखपुर से दिल्ली की यात्रा अब और आसान हो गई है। स्पाइसजेट ने गोरखपुर से दिल्ली की अपनी दूसरी उड़ान मंगलवार से शुरू कर दी। पहले दिन इस उड़ान से 221 यात्रियों ने सफर किया। दिल्ली से गोरखपुर आने वाले कुल 57 यात्री थे और गोरखपुर से दिल्ली जाने वाले 164 यात्री थे। गोरखपुर से दिल्ली के लिए अब चार उड़ाने हो गई है। गोरखपुर के लोग अब सुबह - शाम जब मन करे तब दिल्ली का हवाई सफर कर सकते हैं। दरअसल दिल्ली के लिए स्पाइसजेट का एक विमान सुबह उड़ान भरता है लेकिन अब दूसरा विमान दोपहर 3:45 पर दिल्ली से गोरखपुर आएगा और यहां से फिर शाम 4:25 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इस नई फ्लाइट के साथ गोरखपुर से उड़ानों की संख्या 9 हो गई है, जिसमें 4 फ्लाइट दिल्ली के लिए तो वहीं मुंबई के लिए दो हैदराबाद कोलकाता और प्रयागराज के लिए 1-1 उड़ान शामिल है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार