सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

यूपी में महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण अभियान, लखनऊ में यहां बनाए गए "स्पेशल बूथ"....

बूथ पर मौजूद वैक्सीन लगवाने आए लोगों से जिलाधिकारी ने किया संवाद, किया लोगों का उत्सवर्धन।वहां पर साफ सफाई और पानी पीने की व्यवस्था का भी लिया जायजा।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jun 7 2021 1:36PM

इनपुट-अंशुमान दुबे, लखनऊ

 
कोरोना के चलते राजधानी लखनऊ में महिलाओं के लिए स्पेशल बूथ बना कर टीकाकरण किया जाएगा। आज जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इन वैक्सीनेशन सेंटर का संचालन शुरू कराया। इन बूथों पर भी ऑनलाइन बुकिंग होगी। 

यहां बनाए गए हैं 'पिंक बूथ'-
 
बता दें कि राजधानी लखनऊ में महिलाओ की सुविधा के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 1-1 वैक्सिनेशन सेंटर में 2-2 ऑल वीमेन वैक्सिनेशन बूथ (पिंक बूथ) का शुभारंभ किया गया है। शहरी क्षेत्र में अवंतीबाई महिला चिकित्सालय व मोहनलालगंज तहसील अंतर्गत वैक्सिनेशन सेंटर में 2-2 पिंक बूथ बनाए गए है। एक बूथ 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए और 1 बूथ 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए बनाया गया है।

 

महिलाएं ही होंगी स्टाफ-

 
डीएम ने जानकारी दी कि ऑल वीमेन वाक्सिनेशन बूथ पर सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, वैक्सिनेटर सहित पूरा स्टाफ महिलाओं का ही होगा। उन्होंने बताया कि यह बूथ शत प्रतिशत महिलाओ के द्वारा संचालित है। 
 
डीएम ने किया ये अनुरोध-
 
पिक बूथों के संचालन की व्यवस्थाओ के सत्यापन के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी अचानक अवंतीबाई चिकित्सालय में बनाए गए आल वीमेन बूथ पर पहुँचे और वहां की गई व्यवस्थाओ का जायज़ा लिया।
 
जिलाधिकारी ने मातृ शक्ति को नमन करते हुए अनुरोध किया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाएं अपनी स्लाट बुक करते हुए इस बूथ का शत प्रतिशत प्रयोग करे और बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा दी जा रही है जिसका आकर लाभ ले। महिलाओ द्वारा जिलाधिकारी की इस पहल की सराहना की गई। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार