सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ में नवनिर्मित अनुसंधान केंद्र की शटरिंग गिरी, पांच मजदूर दबे, एक की मौत

सरोजनी नगर क्षेत्र के रनियापुर में नवनिर्मित अनुसंधान केंद्र की शटरिंग गिरी ।घायल मजदूरों को प्रसाद हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Sep 12 2022 10:58PM

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के रनियापुर में नवनिर्मित अनुसंधान केंद्र की शटरिंग गिर गई। शटरिंग गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शटरिंग के नीचे दबे मजदूरों का रेस्क्यू किया। इस दौरान 1 मजदूर की मौत हो गई। वहीं 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों को प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार