सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कहीं नहीं जा रहे शिवपाल, प्रसपा के संघठन को मजबूत बनाकर जनता के लिए करेंगे संघर्ष

वह अपने दल को ही नई धार देकर एक बार फिर संगठन का मजबूत ढांचा बनाएंगे और फिर से जनता की ज्वलन्त समस्याओ को सरकार के समक्ष विधानसभा में उठाएंगे।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Apr 17 2022 11:12AM

इनपुट-रोहित बाजपेई, लखनऊ

 
समाजवादी पार्टी से अलग होकर नया राजनैतिक दल बना चुके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अफवाहों पर विराम लगा दिया।
 
 शिवपाल यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह कही किसी दल में शामिल होने नही जा रहे है । वह अपने दल को ही नई धार देकर एक बार फिर संगठन का मजबूत ढांचा बनाएंगे और फिर से जनता की ज्वलन्त समस्याओ को सरकार के समक्ष विधानसभा में उठाएंगे।
 
इटावा शहर में चौगुर्जी में स्थित अपने आवास पर पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बात एक दम निराधार है। वह कही किसी दल में शामिल होने नही जा रहे है। उन्होंने कहा कि वह फिर से प्रसपा के संगठन को नई धार देकर नए ढांचे के साथ मजबूत बनाएंगे और जनता की ज्वलन्त समस्याओ को सरकार के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति में जनता के लिए हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी संघर्ष करते रहेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार