सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मैनपुरी में शिवपाल यादव का छलका दर्द

उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश मेरा फायदा उठाये होते तो आज वह सीएम होते। शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "2022 के चुनाव में मुझे जिम्मेदारी नहीं मिली थी। मुझे जिम्मेदारी मिलती तो हर विधानसभा में 10 से 50 हजार वोट बढ़ जाते।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Nov 27 2022 1:22PM

इनपुट- शैलेश कुमार शुक्ला, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव इन दिनों मैनपुरी में डिपंल यादव के लिए जोर- शोर से प्रचार कर रहे हैं। शिवपाल सिंह और अखिलेश यादव के एक साथ आने के कारण यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। इस बीच मैनपुरी में डिंपल यादव के समर्थन में आयोजित एक सभा के संबोधन के दौरान शिवपाल यादव का दर्द छलक आया।

उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश मेरा फायदा उठाये होते तो आज वह सीएम होते। शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "2022 के चुनाव में मुझे जिम्मेदारी नहीं मिली थी। मुझे जिम्मेदारी मिलती तो हर विधानसभा में 10 से 50 हजार वोट बढ़ जाते। इससे सपा को 250 सीटों पर जीत मिली होती और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होते।" शिवपाल ने यहां कहा, "मैंने डिंपल से कह दिया है कि अगर अखिलेश यादव ने फिर से उनके साथ कुछ गलत किया तो वो इस बात की गवाह होंगी।"

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। मैनपुरी का विकास नेताजी ने ही कराया है। नेताजी की कर्मभूमि में जितना विकास सपा ने कराया है उसका एक चौथाई भी भाजपा नहीं करा सकी है। नेताजी ने हमेशा जाति और मजहब से उठकर काम किया। पूर्व एमएलसी सुभाष यादव, डॉ, रामकुमार यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, रघुराज यादव, राहुल यादव, सर्वेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आरएस यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव मौजूद रहे।

 इसके अलावा शिवपाल यादव ने अपने पुराने सहयोगी और भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य पर भी हमला बोला है। शिवपाल यादव ने कहा कि शिष्य इतना वफादार होता है कि अपने गुरु की कोई बात छुपाता नहीं है और बिना गुरु के कहीं जाता नहीं है। उन्होंने लोगों से पूछा कि मैंने उन्हें विधायक बनाया, उन्हें सांसद बनाया, क्या उन्हें यहां से चुनाव लड़ना चाहिए? शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव के दिन आपको रोकने की कोशिश की जायेगी, लेकिन हमें रुकना नहीं है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार