सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

IND vs WI: 2022 में शिखर धवन बने भारत के 7वें कप्तान, इन टीमों ने बदले एक ही साल में 6 से ज्यादा कप्तान

शिखर धवन इस साल टीम इंडिया का नेतृत्व करने वाले 7वें कप्तान बने है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे शिखर धवन ने मैदान पर कदम रखते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया। भारत ने शुक्रवार को पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोमांचक अंदाज में तीन रनों से जीत दर्ज कर ली।

Raj Mahur ( @the_rajmahur )
  • Jul 23 2022 1:08PM
शिखर धवन इस साल टीम इंडिया का नेतृत्व करने वाले 7वें कप्तान बने है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे शिखर धवन ने मैदान पर कदम रखते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया। भारत ने शुक्रवार को पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोमांचक अंदाज में तीन रनों से जीत दर्ज कर ली। 

पिछले दो दशकों में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं, जब टीमों को व्यस्त शेड्यूल, खराब फॉर्म और कभी-कभी प्रशासनिक उथल-पुथल के कारण कप्तान बदलना पड़ा है। आइए जानते हैं पांच ऐसे मौकों के बारे में जब एक ही साल में किसी टीम के छह या उससे ज्यादा बार कप्तान बदले। 

टीम इंडिया (2022)- शिखर धवन टीम इंडिया के 7वें कप्तान बने। इनसे पहले विराट कोहली, केएल राहुल, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह कप्तान रहे है। 

श्रीलंका (2017) : 2017 में श्रीलंका ने भी 7 कप्तान बदले थे। एंजलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, उपल थरंगा, रंगना हेराथ, लसिथ मलिंगा, चमारा कपूगेदरा कप्तान रहे। 

जिंबाव्वे (2001) : जिंबाव्वे ने 2001 में 6 कप्तान बदले थे। हीथ स्ट्रीक, ग्रांट फ्लावर, गाय व्हिटाल, ब्रायन मर्फी, एलिस्टेयर कैंपबेल, स्टुअर्ट कार्लिस्ले कप्तान रहे। 

इंग्लैंड (2011) : इंग्लैंड ने एंड्रयू स्ट्रास की कप्तानी में एशेज जीतने के साथ साल की शुरुआत की। जिसके बाद पॉल कॉलिंगवुड, स्ट्रास, एलिस्टेयर कुक, स्टुअर्ट ब्रॉड, इयोन मॉर्गन, ग्रीम स्वान के साथ कुल 6 कप्तान रहे। 

ऑस्ट्रेलिया (2021) : साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने 6 कप्तान बदले। टीम पेन, पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, एरोन फिंच, एलेक्स कैरी, मैथ्यू वेड और अंत में अक्टूबर-नवंबर में फिंच की कप्तनी में टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीती। 

भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब एक साल में 7 अलग-अलग कप्तानों ने राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया है। इससे पहले, 5 अलग-अलग खिलाड़ियों (वीनू मांकड़, हेमू अधिकारी, दत्ता गायकवाड़, पंकज रॉय और गुलाबराय रामचन) ने 1959 में टीम का नेतृत्व किया था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार