सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव की नवमी पुण्यतिथि पर जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी

श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री श्री आदित्य साहू,सांसद संजय सेठ,विधायक सी पी सिंह, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू विधायक समरी लाल ,मेयर श्रीमती आशा लकड़ा, उप मेयर संजीव विजयवर्गीय,आदि सम्मिलित थे।

Saurabh Tiwari- Twitter @SaurabhStv
  • Jan 11 2021 4:33PM
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चौक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा की जबसे शाहदेव अपने धुन के पक्के व्यक्ति थे। जस्टिस शाहदेव जी का त्याग को भुलाया नहीं जा सकता।झारखंड आंदोलन के वक्त जस्टिस शाहदेव  गिरफ्तार भी हुए।भारत देश की इतिहास में यह प्रथम घटना था की कोई उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश गिरफ्तार हुए थे। न्यायाधीश होते हुए भी झारखंड की माटी से जुड़े हुए थे।उन्होंने  झारखंड अन्दोलन कि अंतिम आंदोलन का नेतृत्व भी किया।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जस्टिस शाहदेव झारखंड आंदोलन के स्तंभ थे। झारखंड के माटी से उनका एक अलग जुड़ाव थ। यहाँ  के सभी लोगों को वह अपने लोग मानते थे। न्यायमूर्ति जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। झारखंड राज्य के वह पहले आंदोलनकारी थे जिन्हें उच्च न्यायालय के जज बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। 
 रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने कहा कि न्यायमूर्ति एल पी एन शाहदेव ने झारखण्ड आन्दोलन को न सिर्फ अपनी लेखनी से धार प्रदान किया बल्कि सड़कों पर भी उतरें। सांसद श्री संजय सेठ ने कहा कि इतिहास में बिरले ऐसे उदाहरण मिलते हैं जब उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर रहा कोई व्यक्ति आंदोलन के चलिए सड़कों पर उतरता हो
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में  शिवपूजन पाठक,संजय जायसवाल , योगेन्द्र सिंह , जितुचरन राम, ललित ओझा , मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी आदि नेता भी उपस्थित थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार