इनपुट-शैलेंद्र पांडेय,लखनऊ
बहुजन समाज पार्टी के राष्टीय महासचिव सतीश चंद मिश्र ने जनपद कौशांबी के मंझनपुर विधान सभा और (खागा) फतेहपुर में बसपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा और कहा की भाजपा सरकार के सनकी रवैये के कारण 14 महीनों तक किसान आंदोलन चलता रहा। और इस आंदोलन में 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए।
सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल में गुंडा माफिया सलाखों के पीछे थे। व्यापारी और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे थे। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों और बेरोजगारों को ठगने का कार्य किया है।
आगे तीन कृषि कानून के ऊपर बोलते हुए कहा की सिर्फ यूपी चुनाव के लिए वापस लिया गया ,चुनाव ख़त्म होते ही फिर से ये कानून वापस लेते आएंगे। एमएसपी (MSP) पर कोई कानून नहीं ला रही सरकार क्योंकि अगर MSP पर कानून बन गया तो किसानों को कैसे लूट पायेगी ये सरकार।
समाजवादी पार्टी के ऊपर हमला करते हुए कहा की (सपा) के पहले मुख्य मंत्री ने इतना तक कहा की लड़के से गलतियां हो जाती है।