सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक ने तेज की चुनावी हलचल, जनसंपर्क कर BJP कार्यकर्ताओं में जगाया जोश

जनसंपर्क की शुरुआत ग्राम पंचायत ऐन से करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह पूर्व प्रधान राजू के आवास पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों से मिले और जन समस्याएं सुनीं।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Apr 8 2024 1:41PM

इनपुट-अंशुमान दुबे, लखनऊ

 
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में वृहद् जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से मिलें, लोगों की समस्याएँ सुनीं और उनके निस्तारण का प्रयास करते नजर आये। जनसंपर्क की शुरुआत ग्राम पंचायत ऐन से करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह पूर्व प्रधान राजू के आवास पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों से मिले और जन समस्याएं सुनीं।
 
जनसंपर्क के दौरान ही डॉ. राजेश्वर सिंह ग्राम पंचायत गोदौली पहुंचे जहाँ होली के परंपरागत उत्सव फाग के रंगों और उत्साह में रंगे – रचे नजर आये। गोदौली गाँव के युवा खिलाडियों को क्रिकेट किट प्रदान की तथा वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शंकर एवं बूथ अध्यक्ष राम सिंह व प्रताप सिंह को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
ग्राम पंचायत सहिजनपुर पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह का परेश्वर पासी जी द्वारा भव्य स्वागत - सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं और भाजपा बूथ अध्यक्ष भगौती जी एवं मायराम को सम्मानित किया।
 
लतीफनगर पहुंच सरोजनीनगर विधायक हनुमान मंदिर में आराध्य बजरंगबली के दर्शन - पूजन किया जहाँ उमेश कुमार रावत एवं अन्य ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान डॉ. सिंह आशीष कुमार चौहान जी द्वारा स्थापित 'माँ तारा इंस्टिट्यूट ऑफ़ लर्निंग' के मेधावी छात्र- छात्राओं से मिले और सभी को ड्रेस प्रदान किया। प्रचंड धूप में भी लगातार चलते लोगों से मिलते विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ग्राम पंचायत गढ़ी चुनौटी में देवपाल सिंह जी के आवास पर स्थित राम जानकी मन्दिर में आराध्य देवों के दर्शन – पूजन किया और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह जी के साथ भोजन किया, ग्रामवासियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना, इस दौरान गांव के वरिष्ठजनों को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया।
 
जनसंपर्क को आगे बढाते हुए रामचौरा पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा की सरोजनी नगर का तेजी से विकास हो रहा है, अब तक 750 से अधिक सोलर लाइट लगाई गयी, 250 हैण्डपंप लगाए गए, निरंतर सिलाई केंद्र खोले जा रहे, रामरथ के माध्यम से वृद्धजनों को अयोध्या दर्शन कराया जा रहा है, सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के माध्यम से 5000 से अधिक युवाओं को खेल प्लेटफोर्म प्रदान किया गया, पार्कों में ओपन एयर जिम और स्कूलों में झूले लगवाए जा रहे हैं, अगले 10 साल में ऑफिस पेपर लेस होंगे, इसलिए सरोजनीनगर में डिजिटल शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बेटियां कंप्यूटर की शिक्षा में आगे बढ़ें, बेटियों के स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित की जा रही है।
 
बंथरा पहुँच कर डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन किया, जनसंपर्क को आगे बढाते हुए सरोजनीनगर विधायक ने बिजनौर के श्री राधे मैरिज लॉन में उपस्थित जन समूह को संबोधित किया, सुबह से लेकर देर शाम तक पसीने में तर–बतर, डॉ. राजेश्वर सिंह सरोजनीनगर की जनता से सीधे संवाद करते, लोगो की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते और उनके समाधान ढूढ़ते नजर आ रहे थे। जनसंपर्क के दौरान सरोजनीनगर ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह रावत , मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत , राजेश सिंह चौहान , गंगा राम भारती , आशू शुक्ला , रमा शंकर त्रिपाठी , सुभाष पासी, माहेश्वरी, वीरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम गोपाल सिंह, पप्पन सिंह , मनोज , पूर्व प्रधान राम खेलावन , दुलारे एवं अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार