उत्तराखंड मे कांग्रेस को तगड़ा झटका, प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट AAP में शामिल
दिल्ली से आए AAP प्रदेश पर्यवेक्षक पंकज पैन्यूली ने दिलाई सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर भी रहे उपस्थित
देहरादून। कांग्रेस में मुखर व तेज तर्रार प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने आज देहरादून के तुलसी प्रतिष्ठान, तिलक रोड पर एक कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले कर AAP में शामिल हो गए।
संजय भट्ट अपने साथ कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को साथ ले गए। यही नहीं भट्ट ने बीजेपी में भी सेंध मारी और बीजेपी के भी एक पदाधिकारी को अपने साथ आप मे शामिल करने में सफल रहे। साथ ही विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष व समाजसेवियों को भी भट्ट AAP में शामिल करवा गए।
आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की सूची-
1. संजय भट्ट - प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस उत्तराखण्ड, पर्यवेक्षक मंगलोर विधानसभा 2017, पर्यवेक्षक बहादुरगढ़ विधानसभा हरियाणा 2019, अध्यक्ष उत्तराखण्ड अगेंस्ट करप्शन, RTI Activist from 2007
2. सुशील सैनी - रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष हरीश रावत विचार मंच
3. आकेश कुमार - प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री व विधायक धर्मपुर, कांग्रेस, सचिव कांग्रेस सेवादल
4. अजय दीवान, उप प्रधान ग्राम स्थल, मण्डल महामंत्री रायपुर युवा मोर्चा भाजपा
5. हेमंत भंडारी, जिला महामंत्री पछवादून कांग्रेस
6. पंकज रघुवंशी, छात्र नेता, DAV कॉलेज, कांग्रेस
7. जय किशन रतूड़ी, उप प्रधान भगवानपुर, पूर्व जिला प्रवक्ता व जिला सचिव पछवादून, सहसपुर
8. अशोक राणा, अध्यक्ष श्यामपुर इकाई कांग्रेस, ऋषिकेश
9. मिन्हाळ हाशिम, अध्यक्ष ऋषिकेश वेलनेस (पंचकर्म) एसोशिएशन, सुपुत्र स्व0 मुमताज हाशिम 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति सदस्य, कांग्रेस सरकार
10. श्रीमती हेमलता पन्त, समाजसेवी
11. राजू सिंह, नेता कांग्रेस, देहरादून
12. बद्री विशाल तोमर, सामाजिक कार्यकर्ता
13. दीपक चंद, नेता व्यपार प्रकोष्ठ
14. विजय कुमार, महानगर अध्यक्ष रेडी पटरी प्रकोष्ठ, JVM
संजय भट्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब दिल्ली में बिजली पानी फ्री मिल सकता है तो उत्तराखण्ड में क्यों नहीं। हम उत्तराखण्डी तो बिजली पानी के किसान हैं, पानी और बिजली तो उत्तराखण्ड की देन है।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प