सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

लापता परमबीर सिंह पर संजय निरुपम का दावा....कहा- वह बेल्जियम में है, साथ ही उठाया सवाल

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने अपने बयान से एक अलग ही खुलासा किया है। उन्होंने परमबीर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तो फिलहाल बेल्जियम में हैं। निरुपम ने ट्वीट किया, 'ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर।

shanti
  • Oct 31 2021 3:32PM

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर पिछले कई महीनों से लापता हैं। और उनकी मुश्किलें आए दिन  बढ़ती जा रही है।  बता दें  राष्ट्रीय जांच एजेंसियां पूछताछ के लिए परमबीर सिंह को कई बार बुला चुकी है, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुए हैं। अब इस मामले पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया है कि वह इन दिनों बेल्जियम में हैं। साथ ही उन्होंने सवाल पूछा कि परमबीर सिंह बेल्जियम कैसे पहुंचे और उन्हें वहां मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नरतक भगाने में किसने मदद की। 


बता दें कि परमबीर सिंह मई महीने से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर छुट्टी पर हैं। उनके लापता होने पर मुंबई की एक अदालत ने उनके खिलाफ शनिवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया था। परमबीर सिंह को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर कई पत्र भेजे गए और उनके ठिकाने के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 

इसपर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने अपने बयान से एक अलग ही खुलासा किया है। उन्होंने परमबीर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तो फिलहाल बेल्जियम में हैं। निरुपम ने ट्वीट किया, 'ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर।

आपको बता दें कि मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था। खुद पांच मामलों में वांटेड हैं। पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं। पता चला है, ये बेल्जियम में हैं। बेल्जियम गए कैसे? इन्हें किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इन्हें ला नहीं सकते ?'' 



 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार