सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मुंबई में फाड़े भगवान श्रीराम के पोस्टर तो संभाजीनगर में कचरे की गाड़ियों से फेंके प्रभु श्रीराम के चित्र.... ये किस दिशा में जा रहा महाराष्ट्र ?

संभाजीनगर (औरंगाबाद) : कचरा वाहन में ले गए भगवान राम के चित्र, BJP ने दर्ज कराई शिकायत

Shiv Kumar
  • Jan 19 2021 1:35PM


देश में जहां एक ओर आयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर बनाये जाने की तैयारी चल रही है, तो वहीं औरंगाबाद से भगवान राम के अपमान की खबर आ रही है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

दरअसल महाराष्ट्र के औरंगाबाद नगर निगम द्वारा नियुक्त कुछ ठेकेदारों ने भगवान राम के चित्र वाले बैनर हटा दिए है और उन्हें कचरा इकट्ठा करने वाले वाहन में ले जाया गया है इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने औरंगाबाद पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है उन्होने कहा है कि इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं है।


आपको बता दें कि बीजेपी नेताओं ने अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए चंदा एकत्र करने का आह्वान किया था, इन्हीं बैनर्स के द्वारा श्रीराममंदिर के लिए चंदा एकत्रित करने की शुरुआत की थी। जिनका प्रशासन ने ये हश्र किया है। भाजपा के स्थानीय नेताओं का आरोप है कि आपसी मतभेद के चलते प्रशासन ये हथकंडे अपना रहा है।

बता दे कि यह बैनर शहर के हिंदू राष्ट्र चौक, मल्हार चौक और अन्य इलाकों में लगाए गए थे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ का कहना है कि जिनका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ प्रभू के मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करना था, ना कि और कोई प्रपंच करना। मगर प्रशासन ने इऩ्हें ना सिर्फ हटाया है बल्कि कचरा ढ़ोने वाली गाड़ी में इन्हें ले जाकर हिंदूओं की धार्मिक भावनाएं भी आहत की है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार