सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अटल जयंती पर किसानों की चौपाल लगाकर अपना एजेंडा सेट करने में जुटी समाजवादी पार्टी..

25 दिसम्बर को पूरे यूपी में समाजवादी पार्टी किसान घेरा कार्यक्रम करेगी। किसान आंदोलन के सहारे समाजवादी नीतियों को गांव गांव तक पहुँचाएगी सपा..

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Dec 21 2020 9:55AM

(इनपुट - शैलेन्द्र पांडेय, लखनऊ)

किसान आंदोलन की बढ़ती तपिश के बीच समाजवादी पार्टी एक बार फिर किसानों के लिए मैदान में उतरने जा रही है। समाजवादी पार्टी आगामी 25 दिसम्बर को किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन करने जाएगी। यूँ तो विरोध प्रदर्शन के नाम पर कलात्मक चीजे कई बार देखने को मिलती है लेकिन इस बार कलात्मकता के साथ समाजवादी पार्टी अपने एजेंडे को भी सेट करने की तैयारी में है। दरसल 25 दिसम्बर को सपा के नेता गांव के स्तर पर किसानों के बीच घेरा बनाकर चैपाल लगाएंगे। पार्टी के सांसद, विधायक तथा अन्य प्रमुख नेता स्वयं किसी गांव में जाकर किसान घेरा कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। अब तक प्रदेश के कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी किसान यात्रा निकाल रही थी जो कल समाप्त हो गई। 

किसानों से संवाद के माध्यम से अपनी तैयारियों को मजबूत करने की तैयारी - 

अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं को यह जिम्मेदारी दी है कि वे जहां किसानों से संवाद करेंगे वहीं उन्हें समाजवादी नीतियों तथा समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी देगे। मिशन 2022 के तहत समाजवादी नेता गांव देहात में जाकर भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को प्रचारित करेंगे। समाजवादी घेरा कार्यक्रम में पार्टी नेता गांवों में किसानों की चैपाल में फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) एवं कृषि सुधार अधिनियम को लेकर समाजवादी पार्टी का रुख किसानों को बताएंगे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव लगातार  भाजपा सरकार पर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाते चले आ रहे है ऐसे किसान आंदोलन के जरिये अखिलेश गांवों में भाजपा की ताकत भी परखना चाहते है ताकि उसके आधार अपनी रणनीति में जरूरी बदलाव कर सके। 

विपक्ष के लिए संजीवनी बना किसान आंदोलन - 

दिल्ली के बॉर्डरो पर जमे किसानों के आंदोलन ने विपक्ष को संजीवनी दे दी है। अखिलेश यादव का आरोप है कि प्रधानमंत्री अपनी हठधर्मिता के चलते किसानों की बात सुनने को तैयार नही है और देश का अन्नदाता ठंड में खुले आसमान के नीचे ठिठुरते हुए अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। भाजपा की हठधर्मी के चलते दर्जनों किसान अपनी जानें गवा बैठे हैं। भाजपा सरकार किसानों को बदनाम कर रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार