सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

समाजवादी पार्टी की नई कार्यकारिणी का इस हफ्ते हो सकता है ऐलान

समाजवादी पार्टी कार्यकारिणी का गठन करने जा रही है। अध्यक्षों की तैनाती में नोएडा के कार्यकर्ताओं का दबदबा दिख रहा है।

Anchal Yadav
  • Sep 1 2020 3:45PM
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कार्यकारिणी का गठन करने जा रही है। अध्यक्षों की तैनाती में नोएडा का बोलबाला है। ऐसे में अब कार्यकारिणी के विस्तार में जाति और क्षेत्रों को साधने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा। पार्टी ने बीर सिंह यादव को फिर से गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष बनाया है। वह नोएडा के रहने वाले हैं।इसके अलावा एसपी ने नोएडा से ही महानगर अध्यक्ष भी बनाया है। नोएडा के रहने वाले दीपक विग को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पहली बार नोएडा ग्रामीण इकाई भी बनाई है। इसमें नोएडा के निठारी निवासी रेशपाल अवाना को अध्यक्ष बनाया है। जिले के इन सभी पदों पर नोएडा के रहने वाले लोगों का कब्जा है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा एरिया के लोगों का प्रतिनिधित्व न मिलने को लेकर कई चर्चाएं चल रही हैं।पदाधिकारियों के चयन में ग्रेटर नोएडा के नेताओं की अनदेखी के बाद लोगों के बीच चर्चा है कि ये नरेंद्र भाटी की पार्टी पर पकड़ कम होने का संकेत है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसी सप्ताह कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा। इसमें अब सभी नेताओं, जाति और क्षेत्रों को साधने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यकारिणी में नरेंद्र भाटी और राजकुमार भाटी के करीबियों को भी जगह मिलेगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार