इनपुट- सुमित श्रीवास्तव, लखनऊ, Twitter- @shivmay05
रमाबाई अंबेडकर मैदान में सपा ने हंगामा कर दिया है। सपा उम्मीदवार ने मतगणना केंद्र पर आरोप लगाया है और कहा है कि सपा के जीते हुए उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र नही दिए जा रहे है।
ये आरोप लगते हुए सपा के नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने कहा कि वोटिंग की गिनती में धांधली की जा रही है। प्रशासन मनमानी पर तुला हुआ है। आपको बता दें लखनऊ में भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल करीब 33 हजार वोट से आगे हैं जबकि सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा दूसरे स्थान पर हैं। जोन एक में नौ राउंड तक हुए मतगणना में लाल कुआं वार्ड से सपा के अमित सोनकर को 1356, बीजेपी के सुशील को 1132 और कांग्रेस के कौशल वर्मा 305 मत मिले। लखनऊ के गोलागंज वार्ड से सपा के मोहम्मद हलीम जीते। गोसाईंगंज के नेवातिन टोला से सपा प्रत्याशी यासमीन फातिमा विजयी।