सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सपा नेता अखिलेश यादव ने तिरंगा यात्रा पर की टिपण्णी, भाजपा नेता ने अपने तरीके से दी प्रतिक्रिया...

"मुख्यमंत्री ने भोलेनाथ पर बाल्टी से भरा दूध चढ़ाया। हमको पैकेट वाला दूध चढ़ाने पर बढ़ी हुई GST देनी होगी।"

Minakshee Sisodia
  • Aug 5 2022 6:13PM

समाजवादी पार्टी के छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश यादव ने आज श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान उन्होंने कहा कि "तिरंगा यात्रा के बहाने भाजपा दंगा करा सकती है। कासगंज में आपने देखा होगा। भाजपा के लोगों ने ही तिरंगा यात्रा के नाम पर किस तरह हिंदू-मुस्लिम का दंगा करवाया था। लखनऊ में सबसे ऊंचा तिरंगा सपा ने जनेश्वर मिश्रा पार्क में लगवाया गया है। भाजपा के लोग तो केवल धोखा देने का काम करते हैं।"

तो वहीं खाने के सामान में लगी जीएसटी को लेकर अखिलेश ने कहा, "मुख्यमंत्री ने भोलेनाथ पर बाल्टी से भरा दूध चढ़ाया। हमको पैकेट वाला दूध चढ़ाने पर बढ़ी हुई GST देनी होगी। लोग जन्माष्टमी न मनाएं, इसलिए दूध पर GST लगा दी गई है। तिरंगा यात्रा निकालने वाले बताएं कि अब तक संघ के मुख्यालय पर तिरंगा क्यों नहीं लगा।

उन्होंने कहा कि उद्घाटन के दूसरे दिन ही 15 हजार करोड़ का बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे टूटने लगा, इसके भ्रष्टाचार की ED और CBI जांच कब होगी?"

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "भाजपा कभी पिछड़ों का विकास नहीं कर सकती है। केशव प्रसाद मौर्य का बस इस्तेमाल किया जा रहा है। उनको आगे करके बातें कहलाई जाती हैं। भाजपा सरकार में बीते 6 सालों में कोई भी विकास पिछड़ों को लेकर नहीं किया गया। पिछड़े वर्ग के नेताओं को इस्तेमाल किया गया।"

अखिलेश यादव के तिरंगा यात्रा पर की गई विवादित टिपण्णी पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने जबाव अपने तरीके से देते हुए कहा, "तिरंगे के साथ दंगा जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण, अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए। अखिलेश यादव को रह-रह कर अपने कार्यकाल के दंगों की याद सताती है। योगीराज में आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है।"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार