सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

संतकबीरनगर:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तमाम सपा नेता स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर एकत्र हुए और जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने केक काटा। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया।

Santosh Chauhan Sant Kabir Nagar
  • Jul 1 2021 2:34PM
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने गरीबो की मदद का लिया संकल्प अखिलेश यादव के कार्यकाल को याद कर रहे लोग- केडी यादव संतकबीरनगर:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तमाम सपा नेता स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर एकत्र हुए और जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने केक काटा। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष केडी यादव पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव सपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिसोदिया आदि लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए कहां की आज पूरे उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के कार्यकाल को मन से याद कर रही है। प्रधानमंत्री की मन की बातें सुन-सुन कर जनता का मन ऊब चुका है। जनता अखिलेश यादव की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शासन नहीं चला पा रहे हैं। प्रदेश में अपराध चरम पर है। महिला उत्पीड़न चरम पर है। भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा और छात्र निरााश है। किसान हतााश है व अल्पसंख्यक दहशत में है। जनता जुमलेबाज़ी से हार कर अब वास्तविक विकास की ओर देख रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वायदा लिया कि 2019 में हम भाजपा को हराकर जुमले बाज़ों को सत्ता से हटा कर अपने राट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन धूम-धाम से मनायेंगे।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी बलराम यादव ने कहा कि ने गरीब मजदूरों की मदद करने और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित कर अखिलेश यादव को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार