फरसाबहार:- कोल्हेंनझरिया के लिंक कोर्ट को नियमित संचालित को लेकर क्षेत्र के बीडीसी आज दिनांक 21,01,2021 दिन गुरुवार को लिंक कोर्ट कोल्हेंन झरिया को सुचारू रूप से संचालन के लिए हल्का नम्बर22,23,24,25,26,27ओर28 के समस्त प्रकरण को कोल्हेंन झरिया लिंक कोर्ट में सुनवाई किया जाए तथा प्रति शुक्रवार को पूर्ण दिन10से04बजे तक सुनवाई हो जिससे की इस क्षेत्र के ग्रामीणों को35से40किलोमीटर की दूरी तय नही करना पड़ेगा ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल में इमिल तिग्गा पंच, नंदलाल यादव ,आनंद विश्वकर्मा, रोहित भोय, दशरथ नायक सहित भारी संख्या में ग्रामीणों के अगुवाई में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीति भोय ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से मांग किया की आगामी शुक्रवार से नियमानुसार लिंक कोर्ट लगे जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री चेतन साहू ने सम्पूर्ण प्रकरण की सुनवाई कोल्हेंन झरिया लिंक कोर्ट में शुरू कराने का भरोसा दिया तथा सभी ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फरसाबहार श्री चेतन साहू जी को धन्यवाद दिया।