सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अलीगढ़: डिवाइडर तोड़ दूसरी बस से टकराई बस.. 4 की मौत, 30 घायल

अलीगढ़ में आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई तो वहीं दूसरी तरफ 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए घटना बस के टायर फट जाने के कारण हुई जिसके चलते बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से आ रही बस में जा टकराई।

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Mar 6 2021 5:45PM

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

कैसे हुआ इतना भीषण हादसा - 

अलीगढ़ के प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हरियाणा के बल्लभगढ़ डिपो की बस अलीगढ़ से बल्लभगढ़ जा रही थी जैसे ही गांव करसुआ पर पहुंची तभी बस के अगला पहिया फट गया और बस अनयंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड पहुंच गयी और दूसरी तरफ पलवल से आ रही बस में जा भिड़ी। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुँचे जिला प्रशासन ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना स्थल पर तीन थानों की फोर्स और एंम्बुलेंस पहुंच गयीं। 

3 ने मौके पर दम तोड़ा, एक ने इलाज के दौरान - 

अलीगढ़ में हुए इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगो ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में 30 से अधिक घायल पहुंचे हैं।

स्थानीय लोगो ने करी मदद - 

बसों की आपसी भिड़ंत के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई जिसको सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान एक साथ मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय मदद से घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए अलीगढ़ भेजना शुरू किया। इसी बीच जिला प्रशासन ने भी वहां पहुचकर लोगो को अस्पताल भेजना शुरू किया। प्रशासन की माने तो कई लोगो की जान इसलिए बच गई क्योकि ग्रामीणों ने उन्हें समय रहते अस्पताल पहुँचा दिया।

सीएम योगी ने घटना पर जताया शोक - 

अलीगढ़ में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है साथ ही अलीगढ़ जिला प्रशासन को घटनास्थल पर ही रहते हुए सभी पीड़ितों को हरसंभव मदद दिए जाने का निर्देश भी दिया है सीएम योगी ने घटना के बारे में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को इस बात के निर्देश दिए हैं कि घायलों का अस्पताल में समुचित उपचार कराया जाए और उनके उपचार के लिए हर संभव मदद पहुंचाई जाए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार