सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ नगर निगम में हो रहे विकास कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

विभिन्न जगहों पर पानी एवं मार्ग प्रकाश से संबंधित मिली शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु जलकल के अधिकारियों एवं मार्ग प्रकाश की व्यवस्था देख रही कार्यदायी संस्था को निराकरण हेतु सख़्त निर्देश दिया।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jul 18 2024 3:04PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207

 
लखनऊ नगर निगम के सभी जोनों में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति एवं समीक्षा के क्रम में आज आयोजित समीक्षा बैठक के प्रथम क्रम में आज नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह जी के साथ जोन -1 के कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिसमें जोनल अधिकारी तथा प्रत्येक अधिकारियों से एक- एक कर उनके कार्यों की जानकारी कर शेष बचे कार्यों को समय से पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया। 
 
इसी क्रम में जल निगम द्वारा संबंधित जोन में किए जाने वाले कार्यों को जोनल अधिकारी तथा अधिशाषी अभियन्ता को आपस में समन्वय बनाकर निस्तारित करने का निर्देश दिया तथा जोन 1 के अंतर्गत लालकुआ वार्ड, जेसी बोस वार्ड, यदुनाथ नजर बाग वार्ड, गणेश गंज बसीरथगंज वार्ड में निरंतर हो रही सीवर की समस्या की कार्ययोजना बनाकर समाधान करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये।
 
विभिन्न जगहों पर पानी एवं मार्ग प्रकाश से संबंधित मिली शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु जलकल के अधिकारियों एवं मार्ग प्रकाश की व्यवस्था देख रही कार्यदायी संस्था को निराकरण हेतु सख़्त निर्देश दिया। लालकुआ पुल के नीचे अवैध अतिक्रमण में कार्यवाही किए जाने हेतु जोनल अधिकारी अमरजीत सिंह को आदेश दिया।
 
इस समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, उपसभापति गिरीश गुप्ता, उपनेता सुशील तिवारी पम्मी, पार्षद कामरान बेग, पार्षद मुकेश सिंह मोंटी, पार्षद शफीकुर्रहमान, पार्षद आशीष हितैशी के साथ साथ अपर नगर आयुक्त ललित कुमार एवं नगर निगम और जल -कल के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार