सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सुभाष मैदान से अवैध मस्जिद हटाना नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी: यूनाइटेड हिंदू फ्रंट

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती दिवस की पूर्व संध्या पर आज यूनाइटेड हिंदू फ्रंट की ओर से सुभाष मैदान में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

Namit Tyagi
  • Jan 22 2021 7:53PM
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती से ठीक एक दिन पहले यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जयभगवान गोयल ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताजी की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस में मनाने और उनकी स्मृति में ₹125 का सिक्का लांच करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बीटिंग द रिट्रीट में आजाद हिंद फौज की धुन ‘‘कदम कदम बढ़ाए जा ....’’ शामिल करने के निर्णय की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से ट्रेन चलाने के निर्णय पर भी श्री गोयल ने केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।

गोयल ने मांग की कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदलकर सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय कर दिया जाना चाहिए क्योंकि देश की आजादी में प्रमुख भूमिका नेताजी सुभाष चंद्र बोस सरीखे लोगों ने ही निभाई थी लेकिन तत्कालीन कांग्रेसी नेताओं ने उनके नाम को आगे बढ़ने ही नहीं दिया।गोयल ने सुभाष मैदान में रातों-रात जबरी बनाई गई अवैध मस्जिद को तत्काल हटाने की मांग दोहराई तथा कहा कि यदि एक मंदिर को अदालत के निर्णय का हवाला देकर जबरी हटाया जा सकता है तो अवैध मस्जिदों एवं मजारों पर भी यह लागू होना चाहिए। सुभाष मैदान से अवैध मस्जिद हटाना नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा में सर्वश्री दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र बेदी, उपाध्यक्ष श्री शिव कुमार शर्मा, अवध कुमार, सुबोध बिहारी, विनोद गुप्ता, शंकर अग्रवाल, रमाकांत शर्मा, कुलदीप, बजरंग बहादुर, राजेश अरोडा, पंकज बरौला, शेरू मनचंदा, श्रीमति सीमा आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार