सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कही रिलायंस एप्पल तो नही पड़ रहा भारी, रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिला "फ्यूचरब्रांड सूचकांक 2020"

भारतीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिला "फ्यूचरब्रांड सूचकांक 2020" में दूसरा स्थान

Sudarshan News
  • Aug 6 2020 10:21PM
धीरूभाई अंबानी द्वारा बनाई गई कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज आज दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकीं हैं। धीरूभाई अंबानी के बेटे मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह मुकाम हासिल किया। " फ्यूचरब्रांड सूचकांक 2020" में रिलायंस इंडस्ट्रीज को दूसरा स्थान मिला।

रिलायंस इंडस्ट्रीज से ऊपर अब बस आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़ते निवेश को देख कर यह कयाशे
लगाई जा रही है कि आने वाले कुछ वर्षों में रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड बन जाएगी।

यह सफलता कंपनी ने तब हासिल किया,जब कंपनी पर किसी तरह का कर्ज बाक़ी नहीं है और कंपनी का मार्केट कैप करीब 14 लाख करोड़ के ऊपर जा चुका है। इतना ही नहीं कंपनी के हर शेयर की कीमत लगभग 2200 रुपए के करीब हैं।

फ्यूचरब्रांड ने 2020 की सूची जारी करते वक़्त कहा कि इस साल दूसरे स्थान के लिए एक भारतीय कंपनी ने लंबी छलांग लगाई हैं। उस कंपनी का नाम है रेलांइस इंडस्ट्रीज़ जो भारत की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली इंडस्ट्रीज़ में से एक है। रिलायंस इंडस्ट्रीज हमारे हर पैमाने पर खरी उतरी है, इस कंपनी का लोगो के साथ एक भावनात्मक रिश्ता है, जो इस कंपनी को खास बनता हैं।

फ्यूचरब्रांड ने अपने रिपोर्ट में कहा कि रेलांइस इंडस्ट्रीज़ आज जिस मुकाम पर हैं उसका श्रेय मुकेश अंबानी को जाता हैं। आज कंपनी की दुनिया में एक अलग पहचान है, रिलायंस इंडस्ट्रीज आज ऊर्जा, प्राकृतिक संसाधन, पेट्रोलरसायन, कपड़ा, खुदरा और दूरसंचार जैसे अनेक क्षेत्रों में काम कर रही है। इस कंपनी की सफलता का अनुमान इस चीज़ से लगाया जा सकता है कि गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों ने उसमे हिस्सेदारी खरीदी हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार