उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। वीकेंड लॉक डाउन का भी कोई बड़ा फायदा होता हुआ नही दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2250 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यूपी में अब संक्रमितों की संख्या 18256 हो गई है। उत्तर प्रदेश के लिए गंभीर बात यह है कि हर सप्ताह 2 दिन का अवकाश होने के बाद भी केसस बढ़ रहे है। बीते 24 घंटे में यूपी में मिले 2250 नए मामले अब तक एक दिन में मिले मामलों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 16 जुलाई को 2083 संक्रमित मिले थे। कोरोना से अब तक प्रदेश में 29845 लोग स्वस्थ हुए है तो वही 1146 लोगों की दुःखद मौत हुई।
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा लखनऊ में 392 नए संक्रमित मिले हैं और इसके साथ लखनऊ में अब कुल एक्टिव केस 2509 हो गए हैं। लखनऊ के अलावा कानपुर मे 168, गौतमबुद्ध नगर में 125, झांसी में 104 तथा प्रयागराज में 100 नये संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में शनिवार को 44123 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में 14,70,426 सैंपल्स की जांच की गई है। शनिवार को पांच-पांच सैंपल के 3046 पूल और दस-दस सैंपल के 323 पूल लगाए गए। पांच-पांच सैंपल के 3046 पूल में 530 में पॉजिटिविटी देखी गई और 10 सैंपल के 323 पूल में से 21 में पॉजिटिविटी देखी गई है।