सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नोएडा के बहलोलपुर इलाके में मिला दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन

नोएडा की थाना फेज-3 पुलिस की सूचना पर वन विभाग ने यहां पर एक पैंगोलिन को रेस्क्यू किया है। वहीं पुलिस यह जानकारी करने का प्रयास कर रही हैं

Anchal Yadav
  • Aug 1 2021 12:06PM

नोएडा थाना फेज-3 पुलिस ने यहां के बहलोल पुर इलाके से एक दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन जीव को पकड़ा है। इस जीव की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये की कीमत बताई जा रही हैं। पकड़े गए पैंगोलिन को थाना फेस 3 पुलिस ने अपनी सुरक्षा में लेकर वन विभाग को सौप दिया हैं। वहीं पुलिस यह जानकारी करने का प्रयास कर रही हैं कि ये दुर्लभ प्रजाति का जीव कहां से आया है।

नोएडा थाना फेस -3 क्षेत्र स्थित बहलोल पुर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि बहलोल पुर की सड़क पर एक विचित्र प्रकार का जीव दिख रहा हैं, जिसे वहां के लोगों द्वारा भागने का प्रयास किया जा रहा है। इस सूचना पर पहुंची थाना फेस - 3 पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए इस जीव को अपने कब्जे में लिया और बाद में इसे वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

वन विभाग के अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर प्रभागीय वन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर के दिशा निर्देशन में रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया गया। इसके बाद पैंगोलिन को कब्जे में लेकर इसे विभाग के कार्यालय पर लाया गया। इस जीव की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत काफी अधिक है। वहीं इसके संरक्षण के लिए अब वन विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार