सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कांग्रेस के सचिव ने किया शादीशुदा महिला से रेप...जान से मारने की दी धमकी... छत्तीसगढ़ के इस जिले का मामला

लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। विकास वर्तमान में शहर कांग्रेस कमेटी का का सचिव भी है। साध ही शहर के दिग्विजय कॉलेज में जनभागीदारी समिति का सदस्य भी है। ये समिति कॉलेज के विकास के लिए काम करती है।

योगेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख
  • Mar 26 2022 11:35AM
 
 
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चिखली चौकी क्षेत्र निवासी और जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता पर उसके ही मोहल्ले में रहने वाली शादीशुदा महिला ने शिकायत की थी। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। महिला ने कांग्रेस नेता पर उसके पति को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
 
 
 
 
 
चिखली इलाके में ही रहने वाली महिला ने शुक्रवार को थाने में शिकायत की थी। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि कांग्रेस नेता विकास गजभिये ने उससे रेप किया है। उसका कहना था कि विकास ने उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि यदि किसी से इस घटनाक्रम के बारे में कुछ बताओगे तो तुमको पीटा भी जाएगा। जिसके चलते वह परेशान है और अब उसने शिकायत की है। पुलिस ने धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद देर शाम पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास गजभिये को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
 
 
 
 
 
 
शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव है
 
विकास गजभिये लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। विकास वर्तमान में शहर कांग्रेस कमेटी का का सचिव भी है। साध ही शहर के दिग्विजय कॉलेज में जनभागीदारी समिति का सदस्य भी है। ये समिति कॉलेज के विकास के लिए काम करती है।
 
इस केस में चिखली चौकी प्रभारी शक्ति सिंह का कहना है कि शुक्रवार को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार