सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

राजनाथ ने किया लालजी टंडन की प्रतिमा का लोकार्पण

लखनऊ की हज़रतगंज स्थित मल्टी लेबल पार्किंग परिसर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लालजी टंडन की साढ़े बारह फीट की कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण किया

रजत के मिश्र Twitter- rajatkmishra1
  • Jul 21 2021 2:30PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ भाजपा नेता स्वर्गीय लालजी टंडन की साढ़े 12 फीट की कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, लालजी टंडन के पुत्र व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन सहित कई लोग मौजूद थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं लालजी टंडन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। टण्डन जी की प्रतिमा अनावरण के लिए नगर निगम बोर्ड और महापौर को धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने कहा कि टण्डन जी ने नगर निगम के पार्षद के रूप में राजनीतिक यात्रा शुरू की। बिहार व मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे। समाज के हर तबके में उनके प्रशंसक थे। पटना राजभवन में उनके साथ बात हुई, उनके पास कई स्मृतियां थीं। लखनऊ की जनता ने भी उन्हें पूरा स्नेह दिया। उनके पुत्र गोपाल जी टण्डन जी उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हर समस्या का समाधान बाबूजी के पास था। कोई भी कार्यकर्ता उनके पास से मायूस होकर नहीं लौटा। सभी धर्मों में उनकी स्वीकार्यता थी। अटलजी और बाबूजी की का साथ बना रहेगा। विकास में उनका आशीर्वाद बना रहेगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबूजी को लखनऊ तक सीमित नहीं रखें, बाबूजी पूरे प्रदेश के थे। पूरे प्रदेश की जनता उनके पास आती थी। बाबूजी ने ऐसा पदचिह्न बनाया है कि उसका अनुसरण करना चाहिए। जैसे बाबूजी ने कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखा वैसे ही हम भी रखें।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार