इनपुट-शैलेंद्र पांडेय,लखनऊ
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जीत मिली है। इस खबर को आते ही राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिढ़ाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया और बधाई दी। समाजवादी-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी मदन की जीत पर भी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।
रामपुर में सपा गठबंधन पार्टी प्रत्याशी की हार पर दुःख जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार और प्रशासन ने खुलकर धांधली की है जो शर्मनाक है। सपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में सुबह से ही कार्यकर्ता एकत्र होने लगे थे। जैसे ही डिम्पल को बड़ी बढ़त की सूचना मिलते ही, किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह अपने टीम के साथ नेताजी अमर रहे और अखिलेश यादव जिंदाबाद-डिम्पल यादव जिंदाबाद के नारों के साथ पुष्प वर्षा की। महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रही।
इस अवसर पर पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने डिम्पल यादव को जीत की बधाई देते हुए कहा कि इस जीत ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का संकेत दे दिया है। भाजपा जबसे सत्ता में आई है उसका आचरण अलोकतांत्रिक और उसकी भाषा अमर्यादित रही है। मतदाताओं ने दिखा दिया है कि जो लोकतंत्र का अपमान करते हैं उन्हें जनता उसको पूरे तरह से नजर देती है। चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हितों के लिए संघर्ष करती आई है। वही भाजपा का राजनीतिक विकल्प साबित हुई है। भाजपा नेतृत्व को भी जनादेश का सम्मान करना चाहिए। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अराजकता में झोंक दिया है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में जो जीत हासिल हुई है उसके लिए क्षेत्रीय जनता में नेताजी के प्रति सम्मान और व्यापक सहानुभूति रही है। भाजपा राज में किसान, नौजवान, गरीब सभी परेशान हैं, महंगाई-भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में भाजपा का सफाया तय है।