सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Rajasthan Rajya Sabha Election 2022: मतदान करने के बाद बोले सीएम अशोक गहलोत- ये चुनाव हम बहुत आराम से जीत रहे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इन्होंने अनावश्यक चुनाव करवा दिया वरना 3 सीटें हम और 1 सीट BJP आराम से जीतती। पिछले चुनाव में भी इन्होंने ऐसा ही किया था, इनको मार खानी पड़ी थी और इस बार भी मार खाएंगे.

Geeta
  • Jun 10 2022 11:09AM

राजस्थान में चार सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नौ बजे से मतदान शुरू हो गया है। सबसे पहले सीएम अशोक गहलोत ने मतदान किया। वहीं सीएम गहलोत खुद पोलिंग एजेंट भी बने हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ये चुनाव हम बहुत आराम से जीत रहे हैं और उनको (BJP) अपना घर संभालना चाहिए क्योंकि वहां पर भगदड़ मची हुई है। इन्होंने जिस तरह से तीसरा उम्मीदवार खड़ा किया उसको उनके पार्टी के विधायकों ने ही पसंद नहीं किया.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इन्होंने अनावश्यक चुनाव करवा दिया वरना 3 सीटें हम और 1 सीट BJP आराम से जीतती। पिछले चुनाव में भी इन्होंने ऐसा ही किया था, इनको मार खानी पड़ी थी और इस बार भी मार खाएंगे.

वहीं विधानसभा पहुंचे रघु शर्मा ने सतीश पूनिया के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों की राज्यसभा में जीत हो रही है। शर्मा ने कहा कि शाम को परिणाम आने के बाद सतीश पूनिया साल 2023 की हार स्वीकार कर लें।

सतीश पूनिया विधानसभा से बाहर आते हुए बोले कि जो भी भाग्य में होगा, वो नतीजा आ जाएगा। कांग्रेस का आज सूपड़ा साफ हो जाएगा। इंटरनेट बंद किया गया। ये सब जनता देख रही है। ये सब 2023 की तैयारी दिखा रहा है। जनता का 2023 में जवाब मिल जाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार