सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: कहा- "आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है, लोकतंत्र की मौत हो चुकी है"

कांग्रेस आज देशभर में महंगाई और कई मुद्दे को लेकर प्रदरेशन कर रही है। तो वहीं दिल्ली में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Vaishnavi Chauhan
  • Aug 5 2022 10:37AM

कांग्रेस आज देशभर में महंगाई और कई मुद्दे को लेकर प्रदरेशन कर रही है। तो वहीं दिल्ली में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है। लोकतंत्र की मौत हो चुकी है। आज चार लोगों की डिक्टेटर-शिप है। हम महंगाई ओर जो लोगों को बांटा जा रहा है उस पर बोलना चाहते हैं। हमें पार्लियामेंट हाउस में बोलने नहीं दिया जाता। जो विरोध करता है उसे अरेस्ट किया जाता है। ये हिंदुस्तान की हालत है।

तो वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल की बात बड़ी करते हुए कहा कि राहुल जी ने जो कहा वो बिलकुल सच है, आप समझ लें कि देश में क्या हालात हैं और किसकी वजह से है ये आप जानते ही है। किसी ने नहीं सोचा था कि किसी दिन देश में ऐसी स्थीति भी बन जाएगी। देश में लोगों को लोकतंत्र समाप्त होते देखना होगा। देश में महंगाई बढ़ रही है, संविधान को खत्म किया जा रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। देश में ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का आतंक है। देश खतरे की तरफ बढ़ रहा है और ये जल्द से जल्द समझना होगा। एक्टिविस्ट्स को भी सरकार के खिलाफ खड़े होना होगा। महंगाई का हाहाकार मचा है, जीएसटी के हर दिन नए कारनामे हो रहे हैं। ऐसे में मीडिया को भी आगे आना होगा।

 

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार