सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

CONGRESS की ओछी राजनीति को फिर प्रदर्शित किया RAHUL GANDHI ने .... लंदन जाकर इस्लामिक आतंकी देश पाकिस्तान से की भारत की तुलना

लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज ऑफ इंडिया सेमिनार में राहुल गांधी ने भाजपा पर कई आरोप लगाए खेर ये कोई नई बात नहीं लेकिन विदेश जा कर अपने ही देश का अपमान किया। बहुत ही शर्म की बात है ये जिस देश में रहते है उसी देश की बुराई दुसरे देश में जा कर करते है। आपके बता दे कि राहुल ने कहा कि भाजपा देश में ध्रुवीक्ररण का केरोसिन छिड़क रही है। बस आपको एक चिंगारी लगाने की जरूरत है, फिर देश खुद जलने लगेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष की लड़ाई सबसे पहले इसे रोकने की है। राहुल ने इस दौरान कांग्रेस के भीतर अंदरुनी कलह की बात भी स्वीकारी। राहुल ने इस दौरान चीन को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा।

Vaishnavi Chauhan
  • May 21 2022 12:28PM

लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज ऑफ इंडिया सेमिनार में राहुल गांधी ने भाजपा पर कई आरोप लगाए हालांकि ये कोई नई बात नहीं शर्मनाक तो ये है कि विदेश जा कर अपने ही देश का अपमान किया गया। जिस देश में रहते है उसी देश की बुराई दुसरे देश में जा कर करते है। आपको बता दे कि राहुल ने कहा कि भाजपा देश में ध्रुवीक्ररण का केरोसिन छिड़क रही है। बस आपको एक चिंगारी लगाने की जरूरत है, फिर देश खुद जलने लगेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष की लड़ाई सबसे पहले इसे रोकने की है। राहुल ने इस दौरान कांग्रेस के भीतर अंदरुनी कलह की बात भी स्वीकारी। राहुल ने इस दौरान चीन को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा।

राहुल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत में अभी लोकतंत्र की स्थिति अच्छी नहीं है। भाजपा के लोगों ने संवैधानिक पदों पर कब्जा कर लिया है। सभी सरकारी संस्थानों में पीछे से लोगों की एंट्री दी जा रही है। हम इन लोगों से लड़ रहे हैं।

कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत के सवाल पर राहुल ने कहा कि हम लोगों के पास नहीं जा पा रहे हैं। हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में सरकार इकॉनोमिक क्राइसिस पर गंभीर नहीं है। आप 1991 के नीतियों से अब क्राइसिस को खत्म नहीं कर सकते। मैंने 2012 में मनमोहन सिंह जी से पूछा था, तो उनका जवाब था कि अब हम नए दौर में आ गए हैं, पुरानी नीतियों से काम नहीं होगा। सरकार क्राइसिस से निपटने के लिए कोई पहल नहीं कर रही और ना ही किसी की सुन रही है।

राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस अभी अंदरूनी कलह से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि हमें लोग कहते हैं कि भाजपा जैसा काडर आपके पास क्यों नहीं है? मेरा जवाब है कि उनके जैसा काडर अगर होगा, तो हम लोगों का सुनना छोड़ देंगे। कांग्रेस की DNA में यह नहीं है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार