सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

RCP सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा- "JDU डूबता हुआ जहाज है"

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Vaishnavi Chauhan
  • Aug 7 2022 12:09PM

आखिरकार पार्टी और पार्टी के कई नेताओं की ओर से लगातार निशाना साधने के बाद जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।

आरसीपी सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग शीशे के घर में रहते हैं वो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते। इससे पहले भी आरोप लगाये गये क्या कर लिए। आरसीपी सिंह ने यहां तक कह दिया कि सात जन्मों में भी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन पायेंगे

आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू डूबता हुआ जहाज है।  मेरी इमेज को जान-बुझकर खराब करने की कोशिश की जा रही है। जालसाज लोगों को अब यही सब काम बचा है।

गौरतलब है कि  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को उनकी ही पार्टी की तरफ से नोटिस जारी कर यह पूछा गया था कि 2013-2022 के बीच इतनी संपत्ति उन्होंने कैसे बनाई? मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बताया कि उनकी एक बेटी आईपीएस और दूसरी अधिवक्ता है। 2010 से ही दोनों बेटियां इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करती आ रही हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि उनके पिता भी सरकारी नौकरी में थे। उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति हमारी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार