सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Punjab: CM मान ने किया बड़ा एलान… गेहूं और धान के साथ मूंग की फसल भी बीजें किसान, सरकार देगी एमएसपी

सीएम मान ने कहा कि हमारी सरकार को आए हुए 50 दिन से ज्यादा नहीं हुए हैं लेकिन हमने बड़े सुधार किए हैं। हाल ही में 26 हजार से अधिक नौकरियों का विज्ञापन दिया है।

Geeta
  • May 6 2022 4:58PM

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के डॉक्टर मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया का 299वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रहे। मान ने महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया की तस्वीर के समक्ष शीश निवाया और फूल माला अर्पण की। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कृषि सुधारों को लेकर बड़ा एलान किया है।

उन्होंने कहा है कि किसान गेहूं और धान की फसल के साथ-साथ अब 55 दिन में तैयार होने वाली तीसरी मूंग की फसल बीजें, सरकार इस फसल पर एमएसपी देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की हवा, पानी और जमीन तीनों ही प्रदूषित हो गई हैं। अब इनको ठीक करने का समय आ गया है और यह ठीक तभी होगी जब हम सब मिलकर इस का प्रयास करेंगे। खासकर किसान अपने फसल चक्र में बदलाव लाएं। सरकार उनको हर तरह का सहयोग देने के लिए तत्पर है।

उन्होंने कहा कि मूंग की फसल जल्दी तैयार होती है। इसलिए मूंग की फसल बीजना शुरू करें। मुख्यमंत्री ने यह एलान पंजाब कृषि  विश्वविद्यालय में महाराज जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्मदिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महाराजा जस्सा सिंह की शिक्षाओं को अमल करके जीवन जीने की नसीहत दी। 

उन्होंने कहा हम उनकी शिक्षाओं को अपना लें तो जीवन खुशहाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया ने पंजाब में खुशहाल शासन व्यवस्था दी थी। सभी वर्ग उनके शासन में खुशहाल थे। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भी सब वर्गों के कल्याण के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्य सरकारों ने भ्रष्टाचार किया है। दोनों हाथों से लूटा है। इस वजह से पंजाब के हालात बुरे हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का अंधेरा बहुत बड़ा है लेकिन सूरज जरूर उदय होगा। अंधेरा जरूर छटेगा। कभी पंजाब देश का नंबर वन राज्य होता था। लेकिन भ्रष्ट नेताओं ने पंजाब को काफी पीछे धकेल दिया है। वे पंजाब के लोगों के सहयोग से बढ़िया शासन देंगे। जिससे आम लोगों का भला हो और युवाओं को रोजगार मिले।

सीएम मान ने कहा कि हमारी सरकार को आए हुए 50 दिन से ज्यादा नहीं हुए हैं लेकिन हमने बड़े सुधार किए हैं। हाल ही में 26 हजार से अधिक नौकरियों का विज्ञापन दिया है। जल्दी युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को बेहतरीन माहौल दिया जाएगा। जिसमें सबको अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं व रोजगार प्रदान किया जा सके। मान ने युवाओं से अपील की कि वे विदेश न जाए पंजाब के अंदर रहकर ही प्रदेश को आगे ले जाने में सहयोग दें। सरकार युवाओं को नौकरी व अन्य बिजनेस करने के मौके देने के लिए कटिबद्ध है।

कृषि सुधारों पर सीएम ने कहा कि पंजाब की हवा जमीन और पानी तीनों ही प्रदूषित हो गए है। इनमें सुधार की बहुत जरूरत है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह फसल चक्र में बदलाव लाएं विशेष करके धान की बिजाई खेतों में सीधी करें। कद्दू न करें जिससे पानी की खपत कम हो। उन्होंने किसानों को बासमती की पैदावार बढ़ाने पर भी जोर दिया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार